इन राज्यों में बढ़ी दूध की कीमत, ₹20 लीटर फैट तो कहीं हुई ₹4 की बढ़ोतरी

दूध का इस्तेमाल लगभग हर घर में रोजाना किया जाता है। अधिकांश घरों के सुबह की शुरुआत का सबसे पहला काम ही होता है दूध लेने जाना। आपको बता दें कि 1 मई से देश के 3 राज्यों में दूध की कीमत में बढ़ोतरी हो गई है। अलग-अलग राज्यों में पशुपालकों को फायदा पहुंचाने के लिए सहकारी दुग्ध संघों और राज्य सरकारों ने दूध के दाम बढ़ाने (Milk prices increased) का फैसला लिया है।

इन राज्यों में बढ़ी दूध कीमत
दूध की कीमत बढ़ाने वाले राज्यों में ओडिशा, केरल और पंजाब का नाम शामिल है। ओडिशा राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक महासंघ (OMFED) ने दूध की खरीद कीमत में 1 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। OMFED ने दूध की सप्लाई करने वाले किसानों को ₹38.05 प्रति लीटर को बढ़ाकर ₹39.05 प्रति लीटर का भुगतान करेगी।

केरल में सहकारी दुग्ध संघ मिल्मा (Milma) ने भी दूध की कीमतों में 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। हालांकि, मिल्मा की बढ़ी हुई कीमतें 1 मई से लागू नहीं हुई हैं संभावना है कि 20 मई के बाद बढ़ी हुई दरें लागू होंगी।

पंजाब में बढ़ीं दूध की कीमत
उत्तर भारत के सबसे बड़ी दुग्ध सहकारी संस्थाओं में शामिल मिल्कफेड वेरका ने दूध की खरीद कीमत में 20 रुपये प्रति किलो फैट के हिसाब से बढ़ोतरी की है। साफ शब्दों में कहें तो जितने लीटर दूध में एक किलो फैट आता है उसकी कीमतों में 20 रूपये की बढ़ोतरी की गई है। अधिकांश दुग्ध कंपनियां किसानों से फैट के हिसाब से ही दूध खरीदती हैं और उसका भुगतान करती हैं। पंजाब में 1 मई से कीमतें लागू हो गई हैं।

पशुपालकों के लिए बढ़ाई कीमत
दरअसल पशुओं का फीड और दवाइयां महंगी होने के कारण पशुपालकों की ओर से लगातार दूध की कीमतें बढ़ाए जाने की मांग की जा रही थी। अब राज्य सरकारें और सहकारी दुग्ध संघों की ओर दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की जा रही है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की भी संभावना जताई गई है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com