प्रधानमंत्री ने सिक्किम की स्वच्छता की प्रशंसा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्वोत्तर भारत को देश की ”अष्टलक्ष्मी” करार दिया और एक्ट ईस्ट तथा एक्ट फास्ट नीति के तहत सिक्किम में हजारों करोड़ रुपये की 30 विकास परियोजनाओं का उल्लेख किया।

स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की अपील करते हुए पर्यटकों से कहा कि वह अपने बजट का कम से कम पांच प्रतिशत स्थानीय उत्पादों पर खर्च करें।

उन्होंने स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर भी जोर दिया। वह सिक्किम के भारत में शामिल होने के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

इससे पहले सोमवार को प्रधानमंत्री ने गंगटोक में पद्म पुरस्कार विजेताओं और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों से मुलाकात की थी। प्रधानमंत्री ने सिक्किम की प्राकृतिक सुंदरता, शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा की खूब सराहना की।

कहा कि सिक्किम की सुंदरता ने उनका मन मोह लिया है। वह यहां के आर्किड गार्डन में निर्धारित समय से अधिक देर तक रहे। उन्होंने देश-विदेश के पर्यटकों, खासकर प्रकृति प्रेमियों से सिक्किम आने की अपील भी की।

कहा कि यदि सिक्किम के आर्किड नहीं देखे, तो मानो कुछ भी नहीं देखा। विश्वास जताया कि आने वाले समय में सिक्किम के पर्यटन आंकड़े नए रिकार्ड बनाएंगे।

उन्होंने सिक्किम के 50 वर्ष पूरे होने को मात्र एक राज्य का उत्सव नहीं बल्कि प्रकृति और संस्कृति के संतुलन का वैश्विक उदाहरण बताया।

कहा कि जब देश के कई हिस्सों में भाषावाद, संप्रदायवाद और जातिगत भेदभाव जैसी चुनौतियां सामने आ रही हैं, तब सिक्किम ने ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का सशक्त मॉडल प्रस्तुत किया है।

एक छोटे से राज्य ने पूरे देश का दिल जीत लिया है, यही राष्ट्रीय एकता का सबसे बड़ा संदेश है। सिक्किम की स्वच्छता की भी प्रशंसा की। कहा कि सिक्किम के नागरिक स्वच्छता के ब्रांड एंबेसडर हैं।

बच्चों संग फुटबाल खेला

प्रधानमंत्री ने मंगलवार सुबह स्थानीय बच्चों के साथ फुटबाल भी खेला। उन्होंने इस अनुभव को ऊर्जावान बताते हुए कहा कि गंगटोक की खूबसूरत सुबह में बच्चों के साथ खेलना बेहद खास रहा।

उन्होंने यह तस्वीरें इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर भी साझा की। एक्स पर लिखा कि गंगटोक की सुहानी सुबह में अपने युवा दोस्तों के साथ फुटबाल खेलने जैसा कुछ नहीं। यह सत्र सचमुच ऊर्जा से भर देने वाला रहा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com