Nagarjuna के साथ दशकों बाद फिल्म करने जा रहीं Tabu, कभी साउथ एक्टर संग था अफेयर

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार नागार्जुन अपनी 100वीं फिल्म करने जा रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म में अभिनेता की जोड़ी किसी और के साथ नहीं, बल्कि कथित तौर पर कभी उनकी गर्लफ्रेंड रहीं तब्बू (Tabu) के साथ बनने वाली है। क्या है इस फिल्म का टाइटल, चलिए आपको बताते हैं:

दो दशक बाद नागार्जुन और तब्बू करेंगे साथ काम

नागार्जुन और तब्बू ने आखिरी बार साल 1998 में फिल्म ‘आविदा मां आविदा’ में काम किया था। इसके बाद दोनों स्क्रीन पर कभी साथ नहीं आए। अब खुद तब्बू ने ही इस बात पर मुहर लगाई है कि वह नागार्जुन की 100वीं फिल्म का हिस्सा होंगी। ‘भूत बंगला’ (Bhooth Bangla) एक्ट्रेस तब्बू ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें एक चेयर पर क्लैपबोर्ड रखा हुआ है। इस पर ‘किंग 100’ लिखा है, जो मूवी का टेंटेटिव टाइटल है।

नागार्जुन के साथ 28 साल बाद बड़े पर्दे पर लौट रहीं तब्बू ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “हमने किंग 100 की शूटिंग शुरू कर दी है।” रिपोर्ट्स की मानें तो तब्बू और नागार्जुन का एक गहरा पास्ट रह चुका है।

10 से 15 साल तक चला था तब्बू-नागार्जुन का अफेयर?

तब्बू और नागार्जुन की पहली मुलाकात साल 1996 में फिल्म ‘निन्ने पेल्लादाटा’ के सेट पर हुई थी। उसके बाद दोनों ने 1998 में साथ काम किया। 90 के दशक के उत्तरार्ध में दोनों के अफेयर के किस्सों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब नागार्जुन ने तब्बू को डेट करना शुरू किया था, उस समय वह पहले से ही शादीशुदा थे। ऐसा कहा जाता है कि 10-15 साल तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया। तब्बू इस रिश्ते को शादी के मंडप तक ले जाना चाहती थीं और उनके इस अफेयर की वजह से सुपरस्टार का घर टूटते-टूटते बचा था।

हालांकि, नागार्जुन अपनी पत्नी अमला को नहीं छोड़ना चाहते थे। एक्टर की पत्नी ने उनका घर टूटने की खबरों को महज एक अफवाह बताया था और साथ ही तब्बू को अपनी अच्छी दोस्त भी कहा था। रिपोर्ट्स की मानें तो करीब एक दशक तक नागार्जुन के साथ रहने के बाद साल 2012 में तब्बू ने उनसे अलग होने का निर्णय लिया था, क्योंकि वह समझ गई थीं कि उनका अभिनेता के साथ कोई भविष्य नहीं है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com