नोएडा के सेक्टर-62 में आज होगा स्काईवॉक का शिलान्याससेक्टर-62 मॉडल टाउन गोल चक्कर पर बनने वाले जीरो आकार का स्काईवॉक का बुधवार को शिलांयास किया जाएगा। यह स्काईवॉक 530 मीटर लंबा और चार मीटर चौड़ा होगा।
यह स्काईवॉक, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर खोड़ा कॉलोनी की तरफ बने फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) को जोड़ते हुए बनाया जाएगा। इसके बाद जीरो के आकार में बनाते हुए छिजारसी की तरफ बनेगा।
मॉडल टाउन गोल चक्कर के चारों तरफ जीरो आकार में बनेगा। आने वाले समय में यहां पर भी दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे को जोड़ते हुए नया एफओबी बनाया जाएगा। इसका डिजाइन ओरायन आर्किटेक्ट ने बनाया है। ये एफओबी सीधे तौर पर नोएडा और गाजियाबाद को जोड़ेगा।
इससे रोजाना करीब आठ लाख से ज्यादा लोगों को फायदा होगा, जो गाजियाबाद, हापुड़, दिल्ली, बुलंदशहर की तरफ से नोएडा आते है। हालांकि इनकी संख्या ज्यादा है। ये लोग नोएडा में नौकरी करते हैं।
40 करोड़ आएगी लागत
इस स्काईवाक को बनाने में करीब 40 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इस पर नोएडा की तरफ सेक्टर-62, 63 और छिजारसी की तरफ चढ़ने-उतरने की सुविधा मिलेगी।
स्काईवॉक में राहगीरों को ऊपर चढ़ने में कोई परेशानी न हो इसके लिए नोएडा की तरफ एस्क्लेटर (स्वचालित सीढ़ियां) लगाए जाएंगे। इसके अलावा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के कोनों पर दो लिफ्ट लगाई जाएंगी।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal