ग्रेटर नोएडा। दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में लूट, हत्या और गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल कुछ बदमाश कार में सवार परिवार के पास पहुंचे। इस दौरान आरोपियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। जब कार में सवार परिजन ने इसका विरोध किया तो उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। इतना ही नही, कार में सवार महिलाओ पर करीब आधा दर्जन बदमाश टूट पड़े और गैंगरेप किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा के जेवर से बुलंदशहर की ओर यह परिवार जा रहा था।
मार्ग में अज्ञात बदमाशों ने वाहन से परिवार के वाहन का पीछा किया। रास्ते में इनके वाहन के टायर पर आरोपियों ने गोली मार दी। इसके बाद जब वाहन रूका तो इन लोगों ने हथियारों के दम पर लूटपाट प्रारंभ कर दी। साथ ही कार में मौजूद महिलाओ के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि पीड़ितों ने जब 100 नंबर पर सूचना दी तो पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हुई। इसी बीच आरोपी में से एक ने फोन करने वाले व्यक्ति को गोली मार दी। अब इस मामले की जांच की जा रही है। पीड़ितों के बयान दर्ज कर दिए गए हैं। मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु चिकित्सालय भेज दिया गया है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal