होशियारपुर। अमेरिका में भारतीयों पर हो रहे हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजे मामले में वॉशिंगटन के एक मॉल में 26 साल के एक भारतीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट करके इस मामले की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि भारतीय युवक विक्रम जरयाल पर हुए हमले के बाद मौत के मामले की रिपोर्ट मिल गई है। अभी तक की रिपोर्ट के बाद हमले के पीछे वजह की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसे हेट क्राइम से जोड़ कर देखा जा रहा है।
विक्रम जरयाल काम करने के लिए अमेरिका गया था और वहां उसकी ह्त्या हो गई। जरयाल महज 25 दिन पहले ही अमेरिका पहुंचा था और यहां अपने पारिवारिक दोस्त के गैस स्टेशन में काम कर रहा था। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के ट्विट के अनुसार सैन फ्रांसिस्को में हमारा वाणिज्य दूतावास परिवार की मदद कर रहा है।
इससे पहले भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास की हत्या लंबे समय तक सुर्खियों में बनी रही थी। अमेरिका में लगातार भारतीयों पर हो रहे हमले के बाद दिल्ली और वॉशिंगटन के बीच की दूरियां बढ़ रही हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal