आज के समय किसी भी मद्दे पर अपनी राय रखने का सबसे शानदार जरिया सोशल मीडिया है, सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह की चीजें वायरल होती रहती है वही इन दिनों सोशल मीडिया पर शादी से जुड़ा एक वीडियो खूब वायरल हो रहा हैं। सोशल मीडिया पर वायरल इन वीडियो में से कुछ जहां बहुत जबरदस्त होते हैं, तो कुछ वीडियो देखकर हैरानी होती है। ऐसा ही एक वीडियो इस समय रफ़्तार से वायरल हो रहा है जिसमें एक दूल्हे के कारनामे देखकर हर कोई हैरान रह गया।

दरअसल इस दूल्हे ने कुछ ऐसा किया जिसे देखकर दुल्हन के साथ-साथ वहां उपस्थित लोग दंग रह गए। ये वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है। इंस्टाग्राम पर निरंजन महापात्रा नाम के व्यक्ति ने एक शादी का वीडियो साझा किया है। यह वीडियो किसी साउथ इंडियन वेडिंग का है। वीडियो में देख सकते हैं कि शादी की रस्में पूरे जोर शोर से चल रही हैं। सभी गेस्ट के मध्य दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे को वरमाला पहना रहे हैं, तभी दूल्हा अचानक झुक कर दुल्हन के चरण स्पर्श करने लग जाता है।
वही रस्मों के बीच दुल्हन दूल्हे के चरण स्पर्श करती है तथा दूल्हा उसे वरमाला पहना देता है। जिसके पश्चात् दूल्हा भी दुल्हन के कदमों में झुक जाता है। यह देखते ही वहां उपस्थित सभी गेस्ट मुस्कुराने लग जाते हैं। ऐसा पहली बार होता देख शायद वो भी हैरान गए हो थे। शादी की रस्मों में नया ट्विस्ट देकर जहां दूल्हे ने पूरी महफिल लूट ली, वहीं अपनी दुल्हन के चेहरे पर भी हंसी ला दी। लोगों को ये वीडियो बहुत पसंद आ रहा है। लोग ना केवल इसे साझा कर रहे हैं बल्कि इस पर कई प्रकार के कमेंट और प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal