नई दिल्ली: आज एक खगोलीय घटनाक्रम लोगों को कौतूहल में डालेगा वहीं इसका मानव जीवन पर विशेष असर होगा। दरअसल 26 फरवरी को वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण हो रहा है। आज शाम करीब 5.40 बजे से ग्रहण प्रारंभ होगा। हालांकि ग्रहण के वेद काफी पहले से ही लग जाऐंगे। यह ग्रहण रात्रि 10.01 बजे तक होगा।
महाराष्ट्र: आर्मी भर्ती का पेपर लीक, हिरासत में लिए गए 18 लोग!

रामजस कॉलेज विवाद : ‘एबीवीपी से नहीं डरती’ बनाम ‘एबीवीपी का समर्थन करती हूं’
हालांकि लोग कुछ घंटों तक ही इसका नज़ारा देख पाऐंगे। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा जिसके कारण ग्रहण को लेकर भारत की धार्मिक और अन्य मान्यताऐं अलग होंगी साथ ही ग्रहण को लेकर किए जाने वाले धार्मिक व अन्य परंपराऐं नहीं अपनाई जाऐंगी। भारत में ग्रहण के न दिखाई देने के कारण इसका प्रभाव भी मान्य नहीं किया जाएगा।
हालांकि कुछ ज्योतिषों का मानना है कि ग्रहण कुंभ राशि में घटित होगा जिसके कारण नौकरी पेशा, मजदूरों, जल संसाधन कार्यों, मीडियार्मियों, राजनेताओं को मुश्किलों का सामना करना होगा। ग्रहण के कारण सोने के दाम और कच्चे तेल के दामों में गिरावट आ सकती है। मिली जानकारी के अनुसार इसके बाद फिर 7 और 8 अगस्त के बीच चंद्रग्रहण होगा जो कि आंशिक होगा। 21 अगस्त को खग्रास सूर्य ग्रहण की स्थिति बनेगी।
 Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
 
		
 
 
						
 
						
 
						
 
						
 
						
