 प्रिंस हैरी और मेघन मॉर्कल अपने तरीके से अपने रिलेशनशिप को आगे बढ़ा रहे हैं। यह कपल हमेशा मीडिया से दूरी बनाए रखता है और बाकी के हॉलीवुड कपल्स की तरह सोशल मीडिया पर भी अपने प्यार के बारे में कुछ लिखने या फिर पिक्चर पोस्ट करने में यकीन नहीं रखते हैं। इस प्यारे कपल ने नव वर्ष का स्वागत नॉर्वे में किया। दोनों ने यहां पर कुछ दिन बिताए और यहां की वादियों को काफी अच्छे तरीके से देखा। सूत्रों के अनुसार प्रिंस हैरी और मेघन ट्रोम्सो गए वहां उन्होंने व्हेल को देखा, ऑरोरा बोरियालिस के नीचे रात गुजारी और वहां पर होने वाली अन्य एक्टिविटीज में भी भाग लिया।

एक चैनल ने इस वेकेशन पर इस कपल द्वारा खर्च की गई राशि का अनुमान लगाया और पाया कि इस रोमांटिक वैकेशन पर कम से कम 9,112 डॉलर का खर्चा आया होगा उनके हिसाब से दोनों दोनों की एयर टिकट्स कम से कम 4100 डॉलर की पड़ी होगी। मेलान्घन रिसोर्ट में उनके प्राइवेट केबिन का किराया एक रात का 4,44 डॉलर और इस हिसाब से 8 दिन में उन्होंने करीब 3,500 डॉलर किराया दिया होगा।
इसके अलावा हाईकिंग और वाइल्डलाइफ देखने के लिए करीबन 1,300 डॉलर का खर्च आया होगा। खैर इन सब बातों से किसी को कुछ लेना देना नहीं है। हम तो बस यही चाहते हैं कि दोनों का प्यार बना रहे और मेघन जल्दी राज घराने की बहू बनकर हैरी की जिंदगी में हमेशा के लिए आ जाए। थोड़ी बहुत हताशा मीडिया से इसलिए है क्योंकि इस बार भी हमें उनके इतने लंबे रोमांटिक वैकेशन की ज्यादा झलक नहीं मिल पायी।
 Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal