लखनऊ। शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं से संवाद में सपा-बसपा पर यूपी के औद्योगिक विकास ठप होने का आरोप लगाते हुए दोनो पार्टीयों को निशाना बनाया। राहुल यहां तक कह गए कि CM अखिलेश ठीक लड़का है, पर जो चाहा वह कर नहीं पाया। संवाद के दौरान राहुल की यूपी की सत्ता से दूरी की कसक साफ दिखी। उन्होंने कहा जनता ने युवा मुख्यमंत्री के लिए दिल खोलकर वोट किये, किंतु अखिलेश प्रभावी काम नहीं कर पाए।
CM अखिलेश को अच्छा लड़का बोल खींच ली टांग
राहुल गांधी ने संवाद में साफ कहा कि जनता के लिए संघर्ष में जिनके कुर्ते फटेंगे, उन्हें ही पार्टी का टिकट मिलेगा। उन्होंने महिलाओं व युवाओं को प्राथमिकता देने की बात भी कही। प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं से सवाल को लेकर लॉटरी की तरह कुछ पर्चियां निकाली गईं और फिर वे सवाल राहुल से पूछे गए। राहुल ने सभी के जवाब भी दिये।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
