रामपुर। नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का दावा है कि विश्व में अब भारत की अलग पहचान बन चुकी है। रामपुर में आज नकवी ने किसान मेला का उद्घाटन किया। किसान मेला का उद्घाटन करने के बाद नकवी ने कहा कि भारत अब विश्व गुरु बनने की राह पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि अब अमेरिका दुनिया का चौधरी नहीं रहा है।
यह बात भारत के अलावा अन्य देश कह रहे हैं। इससे साबित हो रहा है कि विश्व के विकसित तथा विकासशील देश भारत को बेहद गंभीर ढंग से ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से भारत की अर्थव्यवस्था भी मजबूत हो रही है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल अबू धाबी में मंदिर का शिलान्यास कर बड़ा संदेश दिया है। किसी इस्लामिक देश में मंदिर का शिलान्यास करना ऐतिहासिक काल कार्य है।
रामपुर के राठौड़ा में आज मुख्तार अब्बास नकवी ने ऐतिहासिक किसान मेला का उद्घाटन किया। किसान मेला का उद्घाटन करने के साथ ही उन्होंने मंदिर में जलाभिषेक भी किया। उन्होंने कहा कि कहा कि हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। हमें लगता है कि ऐसा करने से सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा मिलता है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal