एजेंसी/ पेरिस : दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच और दूसरे नंबर के खिलाड़ी ब्रिटेन के एंडी मरे रौलां गैरो की लाल बजरी पर फ्रेंच ओपन के फ़ाइनल में भिड़ेंगे.जोकोविच ने ऑस्ट्रिया के युवा खिलाड़ी डोमिनिक थिएम को सेमी फ़ाइनल में 6-2,6-1,6-4 से मात दी.
वहीँ मरे ने दूसरे सेमीफाइनल में गत चैंपियन और तीसरी सीड स्विट्जरलैंड के स्टेनिसलास वार्वंरका को 4 सेटों में 6-4,6-2,4-6,6-2 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया.
मरे ने इसके साथ ही 1937 में बन्नी आस्टिन के बाद फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंचने वाला पहला ब्रिटिश खिलाड़ी बनने का इतिहास भी रच दिया.
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal