10जुलाई दिन रविवार आपका मंगलमाय हो!

आज का राशिफल
मेष : स्फूर्ति और ताज़गी के साथ आज के दिन की शुरुआत होगी। घर में मित्रों और सगे-संबंधियों के आवागमन से खुशी का माहौल रहेगा। उनकी तरफ से मिली हुई आकस्मिक भेंट से यह खुशी बढ़ जाएगी।
वृषभ: आज नकारात्मक विचारों से खुद को दूर रखें। कोई निर्णय लेने से पहले संभालना आवश्यक है। किसी के साथ गलतफहमी होने की संभावना गणेशजी देखते हैं। खराब तबीयत आपके मन को भी उदास बनाएगी।
मिथुन: सामाजिक, आर्थिक तथा पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होने का संकेत गणेशजी देते हैं। समाज में मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। मित्रों की तरफ से लाभ भी होगा और उनके पीछे पैसे भी खर्च करेंगे।
कर्क: नौकरी-व्यवसाय के क्षेत्र में उच्च पदाधिकारियों के प्रोत्साहन से आपका उत्साह दुगुना होगा। वेतन वृद्धि या पदोन्नति का समाचार मिले तो कोई आश्चर्य नहीं है। माता तथा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अधिक निकटता रहेगी।
सिंह: आलस, थकान और ऊबन आपके कार्य करने की गति को प्रभावित करेंगे। पेट सम्बंधी शिकायत अस्वस्थता का अनुभव करा सकती है। नौकरी-व्यवसाय में छोटी-मोटी बाधा आ सकती है। उच्च पदाधिकारियों से आज दूर रहने में ही भलाई है।
कन्या: मन और संयम को आज मंत्र बनाने की गणेशजी सलाह देते हैं, क्योंकि स्वभाव की उग्रता किसी के साथ मनमुटाव करा सकती है। हितशत्रु विघ्न उपस्थित करेंगे। इसलिए सचेत रहें।
तुला: दैनिक कार्यों के बोझ से हल्का होने के लिए आज आप पार्टी, सिनेमा, नाटक या पर्यटन का आयोजन करेंगे और मित्रों को आमंत्रित करेंगे। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों या प्रियतमा के साथ सामिप्य आपको आनंद देगा।
वृश्चिक: आज के दिन कुछ आकस्मिक घटनाएं घटेंगी। पूर्वनिर्धारित मुलाकातें रद्द होने से हताशा और क्रोध की भावना पैदा हो सकती है। आपके हाथ में आए हुए अवसर हाथ में से सरकते हुए प्रतीत होंगे।
धनु: संतान के स्वास्थ्य और पढ़ाई के बारे में चिंता से मन व्यग्र रहेगा। पेट सम्बंधी बीमारियां परेशान करेंगी। कार्य की असफलता आपके अंदर हताशा लाएगी। गुस्से को वश में रखन की गणेशजी सलाह देते हैं।
मकर: ताजगी एवं स्फूर्ति के अभाव से अस्वस्थ अनुभव करेंगे। मन में चिंता की भावना रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ अनबन या तकरार होने से मन में खिन्नता उत्पन्न होगी।
कुंभ: गणेशजी कहते हैं कि आज आपका मन चिंता मुक्त होने से राहत महसूस करेगा। आपके उत्साह में भी वृद्धि होगी। बुजुर्गों और मित्रों की तरफ से लाभ की अपेक्षा रख सकते हैं।
मीन: आर्थिक आयोजन करने के लिए आज शुभ दिन है। निर्धारित कार्य पूरे होंगे। आय बढ़ेगी। परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal