5,300mAh बैटरी वाला सस्ता फोन लॉन्च

हॉनर ने अपना एक और नया फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Honor Play 70C के नाम से पेश किया है। Honor Play सीरीज का ये नया स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन में आता है। डिवाइस में MediaTek Helio G81 Ultra चिपसेट मिल रहा है। साथ ही इस फोन में 6.75-इंच का डिस्प्ले और 90Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल रहा है।

डिवाइस को अलग-अलग वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसमें 4GB RAM के साथ 64GB या 128GB स्टोरेज और 6GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज का ज्यादा वाला वेरिएंट भी मिलता है। इस नए हैंडसेट की मोटाई सिर्फ 7.89mm देखने को मिलती है। डिवाइस में 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा भी मिल रहा है। चलिए पहले डिवाइस की कीमत जान लेते हैं…

Honor Play 70C की कीमत और उपलब्धता

कीमत की बात करें तो Honor Play 70C के बेस वेरिएंट की कीमत CNY 599 यानी लगभग 9,000 रुपये से शुरू होती है जिसमें 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। डिवाइस के 4GB RAM + 128GB और 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत क्रमशः CNY 699 यानी लगभग 10 हजार रुपये और CNY 799 यानी लगभग 12 हजार रुपये है। डिवाइस को लेक ब्लू, मूनलिट सिल्वर और इंक रॉक ब्लैक कलर में पेश किया गया है।

Honor Play 70C के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.75-इंच का HD+ TFT LCD डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही फोन में 90Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट देखने को मिल रहा है। यह डिस्प्ले 16.7 मिलियन तक कलर को सपोर्ट करता है।

फोन में Android 15 पर बेस्ड MagicOS 9.0 देखने को मिलता है। फोन में ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G81 Ultra प्रोसेसर मिल रहा है। साथ ही डिवाइस में ARM Mali-G52 MC2 GPU, 6GB तक RAM और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल रही है।

Honor Play 70C के कैमरा स्पेक्स

फोटोग्राफी के लिए फोन में f/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिल रहा है। सेल्फी के लिए फोन में f/2.2 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। इसके अलावा डिवाइस में एक्सेलेरोमीटर, ग्रेविटी सेंसर, एम्बिएंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर जैसे कई सेंसर भी मिल रहे हैं।

फोन में ब्लूटूथ, 3.5mm ऑडियो जैक, GPS, AGPS, GLONASS, Galileo, USB Type-C पोर्ट और BeiDou जैसे कई कनेक्टिविटी ऑप्शन भी मिल रहे हैं। डिवाइस 5,300mAh की बैटरी से लैस है और इसमें एक बार चार्ज करने पर 14 घंटे तक स्क्रॉलिंग टाइम और 10 घंटे तक वीडियो कॉलिंग टाइम मिलता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com