■आज का राशिफल■
“3 नवंबर 2017 शुक्रवार आपका दिन मंगलमय हो“

मेष (Aries): दिन अनुकूल रहेगा। आज आप पर लक्ष्मीजी की कृपादृष्टि रहेगी। परिजनों के साथ आनंद एवं उल्लास से समय बीतेगा। माता से लाभ मिल सकता है।
वृषभ (Taurus): स्वजनों एवं परिजनों के विरोध एवं रूखेपन का सामना करना पड़ेगा। आज शुरू किये गए कार्य अपूर्ण रहेंगे। खर्च अपेक्षा से अधिक होगा और घोर परिश्रम के बाद ही सफलता मिलेगी।
मिथुन (Gemini): आज अनेक रूप से लाभ होने के कारण आपके हर्षोल्लास में दोगुनी वृद्धि होगी। पत्नी एवं पुत्र की तरफ से लाभदायी समाचार मिलेंगे।
कर्क (Cancer): आज का दिन आपके व्यवसाय के लिए लाभदायी है। आप पर अधिकारीगण की कृपादृष्टि रहेगी और आपके वर्चस्व में वृद्धि होगी।
सिंह (Leo): आज का दिन धार्मिक प्रवृत्तियों में व्यतीत करेंगे। कर्मनिष्ठ होकर काम को पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। आपका व्यवहार आज न्यायानुकूल रहेगा।
कन्या (Virgo): वाणी पर संयम रखें।आज किसी नए कार्य का प्रारंभ न करें और क्रोध एवं आवेश पर नियंत्रण रखें। परिवार एवं स्नेहियों के साथ विवाद से मन दुखी हो सकता है।
तुला (Libra): आज का दिन मित्रों व स्नेहीजनों के साथ खान-पान, सैर-सपाटे एवं प्रेम सम्बंधों की वजह से आनंदपूर्वक बीतेगा। यात्रा पर्यटन के योग हैं।
वृश्चिक (Scorpio): घर में सुखशांति और आनंद का माहौल रहेगा। जरूरी वस्तुओं पर धन खर्च होगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। स्त्री मित्रों से मुलाकात होगी।
धनु (Sagittarius): कार्य में सफलता न मिलने पर निराश हो सकते हैं। क्रोध पर संयम रखिएगा। साहित्य एवं कला में आपकी रुचि रहेगी और मन में कल्पना की तरंगे उठेंगी।
मकर (Capricorn): अपनों से मनमुटाव हो सकता है। छाती में तकलीफ हो सकती है। निद्रा का अभाव रहेगा। मानहानि होने की आशंका है।
कुंभ (Aquarius): घर में बंधु-बांधवों के साथ मिलकर आनंद के पल बिताएंगे। घर के आसपास कहीं घूमने का कार्यक्रम बन सकता है।
मीन (Pisces): व्यय पर नियंत्रण रखें साथ ही धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। आज आपका शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal