मेष
आपके लिए आज का दिन खर्चों से भरा रहने वाला है। स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार जरूर होगा। फिर भी ठंड से बचने का प्रयास आवश्यक है। करियर क्षेत्र में स्थितियां आपके पक्ष में हैं। बेहतर होगा अपने काम से काम रखें और दूसरों के काम में टांग ना डालें। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। प्रियतम से संबंध बिगड़ सकते हैं। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। परिवार में सुख रहेगा।
वृषभ
आज का दिन मिले-जुले परिणाम लेकर आएगा। दोपहर तक आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी, लेकिन दोपहर बाद खर्चों का जोर रहेगा। भाई-बहन भी खर्चे की डिमांड कर सकते हैं। किसी अनचाही यात्रा पर जाने से खर्चे बढ़ेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा। सर्दी खासी जुकाम की समस्या रह सकती है। पारिवारिक जीवन खुशी देगा और कार्यक्षेत्र में स्थिति आपके हक में होंगी, लेकिन आपको किसी भी षड्यंत्र में पड़ने से बचना चाहिए।
मिथुन
व्यापार के सिलसिले में आज का दिन उत्तम लाभ का दिन है। किसी रसूखदार व्यक्ति से आपको आज लाभ हो सकता है। प्रेम जीवन की बात करें तो आज की शाम प्रिय के साथ बिता सकते हैं जिससे आप खुश रहेंगे। पारिवारिक जीवन से भी आप को सुकून मिलेगा। जहां तक कार्यक्षेत्र की बात है, तो आपको अपने सहकर्मियों से मिलजुल कर काम करना होगा, तभी अच्छा परिणाम मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारी आपके पक्ष में रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है।
कर्क
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा कार्य क्षेत्र में आपको जबरदस्त परिणाम मिलेंगे भाग्य का पूरा साथ मिलेगा जिससे हर्ष की प्राप्ति होगी पारिवारिक जीवन भी खुशनुमा रहेगा माता से विशेष स्नेह दिखाएंगे परिवार में सुख के पल बिताने का मौका मिलेगा दांपत्य जीवन बेहतर रहेगा संतान को उनके क्षेत्र में सफलता मिलेगी लेकिन यदि आप किसी लव रिलेशनशिप में हैं तो आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा।
सिंह
आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। दोपहर तक स्थिति आपके प्रतिकूल रहेंगी, लेकिन उसके बाद परिवर्तन आएगा। भाग्य आपके पक्ष में खड़ा होगा। किसी खुशनुमा यात्रा पर जाएंगे हो सकता है, अपने प्रिय को लेकर किसी लॉन्ग ड्राइव पर जाएं जिससे मन खुश हो जाएगा। दांपत्य जीवन बेहतर बनेगा और अपने जीवन साथी के साथ अच्छे पल बिताएंगे। कार्य क्षेत्र में थोड़ा और परिश्रम करने की आवश्यकता है। अपने काम पर फोकस बनाए रखें ताकि अच्छे परिणाम मिलें।
कन्या
आज के दिन आप अपने प्रिय से प्यार भरी बातें करेंगे। प्रेम जीवन में अनुकूलता रहेगी। दोपहर बाद कुछ समस्याएं आ सकती हैं और किसी बात को लेकर रिश्ते में तनाव बड़े सकता है। परिवार में भी कोई तनाव चला आ रहा है तो अभी उससे बाहर निकलने की संभावना थोड़ी कम है। अपने ऑफिस में आप अच्छा काम करेंगे जिससे आपको थोड़ा सुकून अवश्य मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें और बदलते मौसम में अपना ख्याल रखें।
तुला
आज की शाम अपने जीवनसाथी के नाम कर सकते हैं और उनके साथ किसी अच्छे रेस्टोरेंट में खाना खाने जा सकते हैं। दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी। स्वास्थ्य में आप कमजोरी महसूस कर सकते हैं, लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा। आप की स्थिति बेहतर होती जाएगी। परिवार के साथ-साथ कार्य क्षेत्र में भी आज का दिन अनुकूल रहेगा और आप आज खुशी का अनुभव करेंगे। व्यापार में आज कोई अच्छी सफलता हाथ लग सकती है।
वृश्चिक
आज दोपहर तक भाग्य आपके साथ रहेगा और आपके प्रेम जीवन में भी खुशी भरे पल रहेंगे। हालांकि दोपहर बाद भाग्य में थोड़ी कमी होगी और अधिक प्रयासों के बाद ही सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। परिवार में किसी बड़े आयोजन की प्लानिंग हो सकती है। साथ ही साथ आप अपने विरोधियों के प्रति सजग रहेंगे तो बेहतर होगा, क्योंकि वह आज आपसे मजबूत रहने वाले हैं। थोड़े से खर्चे हो सकते हैं, लेकिन घबराने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि आमदनी ठीक रहेगी।
धनु
आज के दिन माताजी का स्वास्थ्य बेहतर बनेगा। पिता आपके कार्य में सहयोग करेंगे। अपने प्रिय के साथ वक्त बिताएंगे और लव लाइफ को एंजॉय करेंगे। साहस के बल पर चुनौतियों से आगे बढ़ेंगे और स्वास्थ्य में सुधार होगा, लेकिन अनियमित दिनचर्या के चलते थकान का अनुभव कर सकते हैं। यात्रा पर जाने के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। कार्यक्षेत्र में स्थितियां जैसी हैं वैसी ही चलती रहेंगी।
मकर
आज के दिन आपके जीवन साथी को कोई अच्छा समाचार मिलेगा। कहीं घूमने जाने का मौका जरूर मिलेगा। इसके अतिरिक्त आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। हालांकि खर्चे भी काफी अधिक हैं, उन्हें नियंत्रण में रखें। मन आपका खुश रहेगा दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो दिन अधिक अनुकूल नहीं है। बात के बतंगड़ बनने की संभावना अधिक है। कार्यक्षेत्र की बात की जाए तो आप अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाएंगे।
कुम्भ
आज का दिन आपके लिए आर्थिक तौर पर आपके लिए बढ़िया रहेगा। भाई-बहनों के साथ वक्त बिताएंगे और उनके साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। मित्रों संघ ठिठोली करेंगे जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। भाग्य में वृद्धि होगी। प्रेम जीवन में आपको सफलता मिलेगी और खर्चों पर नियंत्रण रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर से कोई काम की सलाह मिलेगी जिसे अपनाकर आप अच्छा काम कर पाएंगे और उसका आपको उचित लाभ भी मिलेगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मीन
भाग्य की कृपा से बिगड़े हुए काम भी बन जाएंगे जिससे आपका मन प्रसन्न हो उठेगा। प्रेम जीवन में उत्तम समय रहेगा और अपने प्रिया के साथ अच्छा समय बिताएंगे। उन्हें अपने घरवालों से मिला सकते हैं। अच्छा भोजन करने का मौका मिलेगा। आमदनी के मामले में दिन अनुकूल है। व्यापार में सफलता मिलेगी, हालांकि बोली में कड़वाहट आपको दिक्कत दे सकती है। विरोधियों से सजग रहें। पारिवारिक जीवन ठीक-ठाक रहेगा और दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा।