बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर मिलिंद सोमन वैसे तो लाइमलाइट से दूर ही रहते हैं। लेकिन हाल ही में वो अपनी बेहद कम उम्र की गर्लफ्रेंड को लेकर चर्चा में आ गए हैं। मिलिंद अपनी गर्लफ्रेंड के साथ अमेजन इंडिया फैशन वीक में नजर आए।

मिलिंद की गर्लफ्रेंड का नाम अंकिता कोनवार है और वो अभी सिर्फ 18 साल की हैं। वहीं मिलिंद की उम्र 51 साल है। दोनों की उम्र में 33 साल का फर्क है। मिलिंद ने अंकिता के साथ अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है।
इवेंट में दोनों हाथों में हाथ डाले नजर आए। अंकिता ने इस फैशन वीक में रैंप वॉक भी किया। पहली बार मिलिंद ने खुद अपनी गर्लफ्रेंड को इंट्रोड्यूस करवाया है। मॉडल के साथ अंकिता एयरहोस्टेस भी हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मिलिंद और अंकिता पिछले एक साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। मिलिंद इससे पहले भी अंकिता के साथ फोटो शेयर कर चुके हैं। बता दें कि मिलिंद ने पिछले साल ही अल्ट्रामैराथन जीती थी।
मिलिंद सोमन फिटनेस फ्रीक हैं। उन्हें आयरनमैन का खिताब भी मिला हुआ है। मिलिंद आखरी बार फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में नजर आए थे। इसमें उन्होंने अंबाजी पंत का रोल प्ले किया था।
मिलिंद की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने साल 2006 में फिल्म ‘वैली ऑफ फ्लॉवर्स’ की अपनी फ्रेंच को-स्टार मैलेन जाम्पनोई से शादी कर ली थी। इन दोनों का साल 2009 में तलाक हो गया।
इसके बाद मिलिंद एक्टर सहाना गोस्वामी को डेट करने लगे। सहाना मिलिंद से 21 साल छोटी थीं। सहाना के साथ उनका रिलेशन 4 साल तक रहा।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal