2 साल की उम्र से रोज 40 सिगरेट पीने वाला बच्चा अब बड़ा हो गया है, आपने देखा

कहते हैं सिगरेट पीना बुरी आदत है। लेकिन इंडोनेशिया में रहने वाला यह बच्च तो आपको याद ही होगा, जो दो साल की छोटी सी उम्र में ही सिगरेट का लती हो गया था। आल्दी रिजाल नाम का यह बच्चा एक दिन में 40 सिगरेट पी जाया करता था।

अनोखा हाथी: देखिये इस विडियो में हाथी कैसे माउथ ऑर्गन बजा रहा है

2 साल की उम्र से रोज 40 सिगरेट पीने वाला बच्चा अब बड़ा हो गया है, आपने देखा
आल्दी अब 9 साल का हो गया है। रिजाल की सिगरेट पीने की कहानी सोशल मीडिया पर 2010 में खूब वायरल हुई थी। एक साल बाद आल्दी को चाइल्ड स्मोकिंग सेल्स में भर्ती करवाया गया था। यहां आल्दी ने सिगरेट की लत छोड़ दी थी। आल्दी के परिवार की परेशानी यहीं खत्म नहीं हुई थी। क्योंकि, सिगरेट छोड़ने के बाद आल्दी ज्यादा खाने का आदी हो गया था।
वह दिन भी कुछ न कुछ खाता रहता था, जिसके उसका मोटापा बढ़ता चला गया। करीब 6 साल की उम्र में ही उसका वजन 80 किलो तक पहुंच गया था। इसके बाद फिर आल्दी का इलाज शुरू करवाया गया। डॉक्टर्स की समझाइश व परिवार की मेहनत से आल्दी की यह आदत भी छूट गई। 
आल्दी ने डाइटिंग के साथ एक्सरसाइज से लेकर दौड़ना भी शुरू किया। इस तरह वह अब 9 साल की उम्र में पूरी तरह से फिट हो चुका है। आल्दी अब भी अक्सर इंडोनेशिया की मीडिया की सुर्खियों मं रहता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com