सिर्फ 17 साल के नवयुवक ने एक रात में दो लोगो को उतरा मौत के घाट

दिल्ली पुलिस ने 17 वर्षीय एक लड़के को एक ही दिन में दो कत्ल करने के जुर्म में गिरफ्तार किया है। यह मामला पश्चिमी दिल्ली का है। मृतकों की पहचान ख्याला निवासी सुनील और नबी करीम निवासी कुलदीप के रूप में हुई है। एक पुलिस अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार एक साल पहले सुनील और कुलदीप ने आरोपी लड़के की बहन के साथ छेड़खानी की थी और जब लड़के ने इसका विरोध किया था तो इन लोगों ने उसपर तेज धार हथियार से हमला कर दिया था। सुनील को इस मामले में जेल हो गई थी लेकिन वह अभी पैरोल पर बाहर आया हुआ था। आरोपी बहुत दिन से दोनों से बदला लेने के लिए मौका ढूंढ रहा था और उसे यह मौका रविवार को मिला।सिर्फ 17 साल के नवयुवक ने एक रात में दो लोगो को उतरा मौत के घाट

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने अपने दोस्त मनोज के साथ मिलकर दोनों का कत्ल करने की योजना बनाई। रविवार को आरोपी लड़का और मनोज दोनों सुनील के घर गए और उन्होंने कुछ बात करने के बहाने सुनील को उसके घर के पास वाले पार्क में बुलाया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि पांच मिनट तक सुनील से बात करने के बाद उन्होंने उसपर चाकू से वार कर दिया। इसके बाद आरोपी सुनील की सोने की चेन छीनकर वहां से भाग खड़े हुए। मनोज को उसके घरवालों का फोन आ गया तो वह आरोपी के साथ नबी करीम नहीं गया। कुलदीप आरोपी लड़का का पड़ोसी था इसलिए वह जानता था कि कुलदीप किस समय घर पर अकेला होता है।

ये भी पढ़े: जब नीता का प्यार पाने के लिए बसों में धक्के खाते फिरते थे मुकेश अंबानी, फिर भी…!

रात के करीब 11 बजे आरोपी ने कुलदीप के घर का दरवाजा खटखटाया। जैसे ही कुलदीप ने दरवाजा खोला आरोपी लड़का उसका कोलर पकड़कर उसे एक सुनसान अंधेरी जगह पर ले गया, जहां पर उसने करीब 20 बार कुलदीप पर चाकू से वार किया। इस बीच कुलदीप चिल्लाने लगा तो स्थानीय निवासी वहां पहुंच गए और आरोपी वहां से भाग गया। कुलदीप को तुरंत ही पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने मनोज को हिरासत में लिया, जहां पर उसने पुलिस को सारी सच्चाई बता दी। मनोज की निशानदेही पर पुलिस ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है।

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com