आज के समय में लोग अपने दिन की शुरुआत राशिफल देखकर करते हैं ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 12 जुलाई का राशिफल।

12 जुलाई का राशिफल-
मेष- करियर कारोबार के लिए उत्तम वक़्त है। निसंकोच आगे बढ़ें। बड़ी कोशिशों को गति संभव है। खुद को कमतर आंकने की आदत छोड़ें। लाभ बढ़त पर रहेगा। मित्र सहयोगी होंगे। प्रतिस्पर्धा का भाव रहेगा।
वृषभ- सभी को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे। साख सम्मान में बढ़ोतरी होगी। पदोनन्नति की कोशिशों में गति आएगी। समकक्ष खुश रहेंगे। अवसर बने रहेंगे। स्मार्ट वर्किंग पर जोर दें। सुख सुविधाओं में रुचि ले सकते हैं।
मिथुन- सृजन के साथ लाभार्जन भी असरदायी बना रहेगा। व्यापारी साख बढ़ेगी। लेन देन में प्रभावी रहेंगे। अनोखे प्रयासों को बल प्राप्त होगा। आर्थिक पक्ष पर ध्यान बनाए रखेंगे। वाणी व्यवहार पर सकारात्मक रखें।
कर्क- भाग्य की प्रबलता महत्वपूर्ण कार्यों को गति देगी। साझा कोशिशों को तेजी से आगे बढ़ा सकते हैं। बौद्धिक मामलों में आगे रहेंगे। लाभ और प्रभाव में वृद्धि होगी। कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करें।
सिंह- भाग्य बल से सभी कार्य बनेंगे। श्रेष्ठ कोशिशों में रफ़्तार मिलेगी। आत्मविश्वास से असंभव को संभव कर दिखा सकते हैं। संपर्क संचार बेहतर रहेगा। टीम भावना को बल प्राप्त होगा।
कन्या- रुटीन पर ध्यान दे। कामकाज में सहजता से आगे बढ़ेंगे। जिद तथा जल्दबाजी से बचें। अहम मामले लंबित रह सकते हैं। परिजनों के सुझाव महत्वपूर्ण होगी। पेशेवरता पर जोर दें। ठगे जा सकते हैं।
तुला- कार्य व्यापार बेहतर बना रहेगा। जिम्मेदारी बढ़ाई जा सकती है। वरिष्ठ खुश रहेंगे। खर्च पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। बजट बनाकर चलें। निवेश की संभावना है। उधार के लेन देन में सतर्कता रखें।
वृश्चिक- करियर कारोबार में पुराने रिश्तों का लाभ प्राप्त होगा। कार्यगति में निरंतरता और अनुशासन बनाए रखें। लार्भाजन में सहजता रहेगी। खर्च पर अंकुश रखें। प्रलोभन में न आएं।
धनु- करियर कारोबार की श्रेष्ठताओं को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे। दान धर्म और दिखावे में रुचि रहेगी। बचत एवं संरक्षण पर जोर रहेगा। शुभ प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। वाणी व्यवहार का लाभ प्राप्त होता।
मकर- सुविधाओं में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष बेहतर बना रहेगा। करियर कारोबार से अधिक व्यक्तिगत मामलों में रुचि रहेगी। भवन वाहन की अभिलाषा को बल मिलेगा। काम के सिलसिले में दूर जाना पड़ सकता है।
कुंभ- करियर कारोबार के श्रेष्ठ व्यक्तियों से जुड़ने की सोच रहेगी। कामयाबी का प्रतिशत उम्मीद से अच्छा रहेगा। सहयोग समर्थन और संपर्क को बल मिलेगा। तेजी से कार्य पूरे करने की कोशिश करें। बड़ा सोचेंगे।
मीन- बड़े लाभ पर ध्यान दे। आर्थिक मामलों में उम्मीद के अनुरूप करेंगे। मनोबल ऊँचा रहेगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। बुद्धिबल से जगह बनाने में सफल होंगे। सतर्कता से आगे बढ़ते रहेंगे। शुभ सूचना संभव।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal