चित्रकूट में जगद्गुरू रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय के आठवें दीक्षांत समारोह में आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा के पदाधिकारियों व जिले के अधिकारियों के साथ बैठक तो नहीं कर पाए लेकिन जाते-जाते हेलीपैड पर ही अधिकारियों की क्लास लगा गए।
कहा कि विकास कार्य में तेजी लाई जाए। बहुत जल्द वह चित्रकूट जिले में होेने वाले विकास कार्यों की जानकारी लेंगे। त्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारतीय संस्कृति की वैदिक परंपरा वाली शिक्षा यदि विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में पहले दी जाती तो वह आज अराजकता के अड्डे न बन पाते।
अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू कराने के लिए सभी संत चिंतित थे। भाजपा की सरकार में उनकी इच्छा पूरी हो गई। चित्रकूट की भूमि गौरवशाली है। इस भूमि में आने की बार-बार इच्छा होती है। मुख्यमंत्री ने शिक्षा के मंदिर में इशारों पर वर्ग विशेष की राजनीति करने वालों पर कई बार कटाक्ष किया। यहां तक कि प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों की शिक्षा प्रणाली को बदलने पर भी जोर दिया।