हाई कोर्ट जज की निगरानी में कराएं एनएच घोटाले की जांच
हाई कोर्ट जज की निगरानी में कराएं एनएच घोटाले की जांच

हाई कोर्ट जज की निगरानी में कराएं एनएच घोटाले की जांच

श्रीनगर गढ़वाल: भ्रष्टाचार रोकने को लेकर केवल जीरो टॉलरेंस की बात कहने से काम नहीं चलता। एनएच घोटाले की जांच उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की देखरेख में कराई जाए। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने गुरुवार को श्रीनगर में पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने प्रदेश सरकार और भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रही है। बदले की भावना से कार्य कर रही है।

हाई कोर्ट जज की निगरानी में कराएं एनएच घोटाले की जांच

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने पर निर्णय ले। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने गैरसैंण में इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाने का काम किया है। पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय की पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी को लेकर की गई बयानबाजी पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि खंडूड़ी राजनीतिक विरोधी हैं, लेकिन उनका पूर्ण सम्मान है। आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रदेश की सभी पांच सीटों पर पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा और केंद्र सीबीआइ, ईडी, आयकर विभाग का भय दिखाकर राजनीति करना बंद करे। 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि बिना विश्वास में लिए सरकार ने नगर निकायों की सीमा का विस्तार किया है, इसीलिए कांग्रेस इस निर्णय के विरोध में आंदोलित है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पर खनन माफिया हावी हैं। सरकार माफिया हितों के अनुरूप शराब नीति बना रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस सरकार के कार्यकाल में केदारनाथ हेली सेवाओं में पहली बार ब्लैक में यात्रियों को टिकट बेचे गए, जो शर्मनाक है। प्रदेश सरकार लगातार अविवेकपूर्ण निर्णय ले रही है। राशन की दुकानों से चीनी मिलना भी बंद हो गया है। किसानों के ऋण माफ करने की बात तो दूर किसान आत्महत्या कर रहे हैं। 

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता प्रदीप तिवाड़ी, श्रीनगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र ङ्क्षसह नेगी, हिमांशु अग्रवाल, विजय सारस्वत, राजेंद्र शाह, भूपेंद्र पुंडीर, गणेश भट्ट, हिमांशु बिजल्वाण, सुमन रावत, परवेज अहमद, मुकेश अग्रवाल, भगत डागर, सुधांशु नौडियाल, विजय रावल, कामेश्वर राणा आदि मौजूद थे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम पंवार ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की। 

कांग्रेस श्रीनगर अध्यक्ष पर निर्णय शीघ्र

कांग्रेस श्रीनगर अध्यक्ष पद को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी शीघ्र निर्णय लेगी। मिली जानकारी के अनुसार इस मामले को लेकर गुरुवार को श्रीनगर पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता प्रदीप तिवाड़ी, जिलाध्यक्ष कामेश्वर राणा और श्रीनगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह नेगी के साथ गुफ्तगू भी की। उल्लेखनीय है कि पिछले लगभग 15 सालों से श्रीनगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर कार्य कर रहे वीरेंद्र सिंह नेगी ने किसी नए कार्यकर्ता को अब यह जिम्मेदारी देने को लेकर पिछले माह पद से त्यागपत्र पार्टी के प्रदेश हाईकमान को भेज दिया था।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com