बाजार से मिलने वाली कई चीजें ऐसी है, जिसमें मिलावट की जाती है। आप बाजार में मिलने वाली इन चीजों को सेफ समझ कर खरीद तो लेते है लेकिन ये चीजें आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है। अक्सर आप बाजार से मिलने वाली चीजों का लेबल और स्वाद देख कर खरीद लेते है पर स्वादिष्ट लगने वाली यह चीजें स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती है। इन चीजों का सेवन आपके लिए कई बीमारियों का कारण बन सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताने जा रहें है जिसका सेवन सेहत के लिए खतरनाक हो सकता हैं।
1. आर्टिफिशियल स्वीटनर्स
कॉफी या दूसरी चीजों के लिए इस्तेमाल होनी वाली आर्टिफिशियल शुगर पेट खराब और डायबिटीज का कारण बन सकती है। इसके अलावा इसका सेवन मोटापा, ब्रेन ट्यूमर और ब्रेस्ट कैंसर जैसी बीमारियों का कारण बनता है।
2. डिब्बा बंद टमाटर
डिब्बा बंद टमाटरों को पैक करने के लिए उनके बॉक्स में बिस्फेनोल-ए नामक रसायनिक तत्व का इस्तेमाल किया जाता है। यह तत्व शरीर में पहुंच कर तनाव, हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट की बीमारियों का खतरा बढ़ा देता है।
3. मिलावटी मक्खन
आजकल हर चीज में मिलावट आम देखने को मिलती है। एेसे ही बाजार से मिलने वाले मिलावटी मक्खन में भी कोलेस्ट्रॉल, केमिकल्स और फैट पाया जाता है, जोकि टाइप 2 डायबिटीज का करण बन सकता है।
4. पॉपकॉर्न
बाजार से मिलने वाले पॉपकॉर्न को बनाने के लिए मिलावटी मक्खन का इस्तेमाल किया है, जोकि लंग्स प्रॉब्लम का खतरा बढ़ता है। इसके अलावा इसका सेवन दिमागी, सांस और फेफड़ों की समस्याएं पैदा करता है।
5. प्रोस्सेड मीट
मार्किट से मिलने वाला हॉट डॉग, सलामी मीट, रेड मीट या दूसरी चीजों में इस्तेमाल होने वाला प्रोस्सेड मीट भी सेहत के लिए हानिकारक होता है। इसका रंग ज्यादा लाल करने के लिए सोडियम, नाइट्रेट्स और नाइट्रेट्स जैसे रासायनिक तत्व मिक्स किए जाते है, जो कैंसर का कारण बनते है।
6. टेबल सॉल्ट
ज्यादातर रेस्तरां में मिलने वाला टेबल सॉल्ट से जरूरी मिनरल्स निकाल कर इस्तेमाल किया जाता है। इस तरह के नमक से पोटेशियम आयोडिन डाला जाता है जिससे खाने का रंग बदल जाता है।
7. वेजिटेबल ऑयल
वेजिटेबल ऑयल को बनाने के लिए ओमेगा -6 पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड नामक जैविक तत्व का इस्तेमाल किया जाता है। यह तत्व शरीर में जाकर बीमारियों का कारण बनता है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal