सुलतानपुर में छप्पर के नीचे सो रहे दिव्यांग पर अज्ञात बदमाशों ने किया हमला, हालत की गंभीर

गढ़ौली गांव में छप्पर के नीचे सो रहे दिव्यांग पर अज्ञात बदमाशों ने हमला बोल दिया। इससे उनकी बाईं आंख खराब हो गई। हल्ला गोहार सुन लोगों के पहुंचने के पहले ही हमलावर फरार हो गए। एंबुलेंस की मदद से घायल दिव्यांग को जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत की गंभीरता को देेखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया गया, लेकिन मजबूरी के चलते परिवारजन जिला अस्पताल में ही इलाज करा रहे हैं।

गांव निवासी दिव्यांग संतराम का टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गढ़ौली में आवासीय छप्पर है। शनिवार की रात वह छप्पर के नीचे सो रहे थे। लगभग डेढ़ बजेे अज्ञात बदमाशों ने हमला कर संतराम को जख्मी कर दिया। संतराम परदेस में एक फैक्ट्री में काम करते थे। करीब 20 साल पहले काम करते वक्त उनका बायां हाथ कट गया था। तब से ही वह घर पर ही साइकिल की दुकान पर काम कर परिवार का भरण पोषण करते हैं।

बताया जा रहा है कि एक वर्ष पहले संतराम की पत्नी का देहांत हो गया था। संतराम की दो पुत्रियां रेनू और पूजा थी। रेनू की शादी उन्होंने करीब पांच वर्ष पहले ही कर दी थी। वहीं पूजा की शादी भी पिछले महीने 31 मई को कर दी गई है। बेटियाें की शादी हो जाने के बाद से वह बुजुर्ग पिता संतोषी के साथ रहते हैं। भोजन की दिक्कत ना हो इसके लिए उनके साथ रिश्तेदार की 12 वर्षीय पुत्री रिया भी रहती है।

नहीं है किसी से कोई भी दुश्मनी : संतराम के भाई परशुराम ने बताया कि हमारे परिवार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। संतराम काफी समय से छप्पर में ही रहते हैं, लेकिन आज तक कोई ऐसी बात नहीं हुई। गोसाईगंज पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। थानाध्यक्ष संदीप कुमार राय ने बताया कि पीड़ित की तरफ से तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com