सीएम योगी ने संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से कमल संदेश बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। सीएम के हरी झंडी दिखाते ही जय श्रीराम के नारे लगे।
कमल संदेश बाइक रैली लहुराबीर, मलदहिया, सिगरा, नगर निगम, चंदुआ सट्टी, भारतमाता मंदिर, इंग्लिशिया लाइन, तेलियाबाग, अंधरापुल, नदेसर, वरुणा पुल, कचहरी होते हुए जिला मुख्यालय तक जाएगी।

रैली की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया था। बाइक रैली के पूर्व जनसंपर्क किया गया। जनसंपर्क करके क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने रैली में शामिल होने की अपील की। उधर, काशी विश्वनाथ मंडल में पदाधिकारियों ने देर रात तक बूथ कार्यकर्ताओं से संपर्क किया था। भाजपा की ओर से प्रदेश के 80 लोकसभा में शनिवार को कमल संदेश बाइक रैली निकाली जा रही है।
कमल संदेश बाइक रैली में हर बूथ से पांच-पांच कार्यकर्ता आए। वहीं रैली में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय चंदौली में और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल कन्नौज में बाइक पर सवार होकर रैली कर रहे हैं।
सुहागरात पर पति ने पत्नी के पास भेज दिया दोस्त, जानें फिर चौंकाने वाला सच…
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, फूलपुर और उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा लखनऊ में पार्टी का संदेश पहुंचा रहे हैं। इसके अलावा सभी सांसद, मंत्री और विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में रैली का हिस्सा बने।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal