सांगली के गणेश मनोकामनाऐं पूर्ण करते हैं...

सांगली के गणेश मनोकामनाऐं पूर्ण करते हैं…

सांगली जिले के लोकप्रिय धर्म स्थलों में से एक श्री गणपति मंदिर है, सांगली के श्री गणेश। मंदिर का निर्माण बहुत पहले हुआ था। इसका निर्माण वर्ष 1811 से 1844 में हुआ था। इसे राजासाहेब ने बनवाया था। दरअसल राजासाहेब अप्पा साहेब ने इस मंदिर का निर्माण बड़ी श्रद्धा से किया था। मंदिर का उपयोग लोगों को संगठित करने के लिए महात्मा गांधी और लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने भी किया था। मंदिर को काले पत्थरों से निर्मित करवाया गया है।सांगली के गणेश मनोकामनाऐं पूर्ण करते हैं...

इस मंदिर में लकड़ी के नक्काशीदार दरवाजे लगे हुए हैं। यह मंदिर करीब 2 एकड़ जमीन के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। मंदिर परिसर बहुत ही रमणीय है। मंदिर में बड़े पैमाने पर श्रद्धालु आते हैं। यहां पर लोगों की सारी मनोकामनाऐं पूर्ण होती हैं। करीब 2 एकड़ क्षेत्रफल में फैला यह मंदिर बेहद सुंदर है।

मंदिर में बुधवार को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। श्रद्धालु यहां पर बड़े पैमाने पर दुर्वा, मोदक आदि चढ़ाते हैं। चतुर्थी पर श्रद्धालु यहां विशेष पूजन करते हैं। बुधवार, गणेश चतुर्थी, चतुर्थी और अन्य विशेष अवसरों पर भगवान का आकर्षक श्रृंगार किया जाता है। 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com