रामेश्वरम। श्रीलंका नौसेना द्वारा की गई फायरिंग में तमिलनाडु के सात मछुआरे घायल हो गए हैं। उनके ऊपर यह फायरिंग उस वक्त की गई जब वह कछथिवू में मछलियां पकड़ रहे थे। घायलों में एक की हालत बेहद नाजुक है।
रामानाथपुरम जिले की कंट्री बोट फिशरमैन एसोसिएशन के अध्यक्ष एसपी रायपन के मुताबिक नौसेना ने करीब 500 मछुआरों पर पत्थर फेंकने का आरोप लगाया और उन्हें पामबन से मजबूरन तट पर वापस भेज दिया।
उन्होंने बताया कि कल शाम को करीब सौ नौकाओं में सवार होकर मछुआरे समुद्र में उतरे थे कि कछथिवू में श्रीलंका नौसेना ने उनके ऊपर फायरिंग कर दी। सभी घायलों को पामबन के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इससे पहले छह अक्टूबर को भी श्रीलंका की नौसेना ने करीब दो हजार भारतीय मछुआरों को रामेश्वरम से ही जबरन वापस भेज दिया था। इतना ही नहीं कई मछुआरों पर उन्होंने पत्थर फेंकने का आरोप लगाकर उनकी नाैकाओं को भी समुद्र में डुबा दिया था।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal