शहद का सेवन हमारे शरीर के लिए फायदेमंद है। शहद में कई गुणकारी फायदे हैं। इसके सेवन से शरीर में फुर्ती और ताजगी बनी रहती है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि शहद के साथ थोड़ी सी लापरवाही आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। स्वास्थ्य के जानकारों की मानें तो शहद के सेवन में इन बातों पर ध्यान रखें।
ये है जरूरी

शहद में गर्मी होती है। इसे गर्म खाने के साथ खाने से बचना चाहिए, नहीं तो दस्त की संभावना होती है।
चाय या कॉफी के साथ शहद के सेवन से शरीर का तापमान बढ़ा देता है। इससे घबराहट बढऩे की संभावना होती है।
शहद के साथ मूली खाने से बचना चाहिए, इससे शरीर में टॉक्सिन्स बनने लगते हैं। मीट और मछली के साथ शहद खाने से शरीर में टॉक्सिन पैदा होता है। इससे शरीर पर बुरा असर पड़ता है।
घी व शहद की समान अनुपात में मिलाकर सेवन न करें। यह विषाक्त हो सकता है।
 Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
 
		
 
 
						
 
						
 
						
 
						
 
						
