शर्मनाकः ममता कुलकर्णी हुई भगोड़ा घोषित, सरेंडर नहीं करने पर पूरी संपत्ति हो सकती है जब्त...

शर्मनाकः ममता कुलकर्णी हुई भगोड़ा घोषित, सरेंडर नहीं करने पर पूरी संपत्ति हो सकती है जब्त…

अंतरराष्ट्रीय एफीड्रीन आपूर्ति रैकेट की जांच कर रही ठाणे पुलिस की अपराध शाखा ने बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री ममता कुलकर्णी और उनके साथी एवं नशीले पदार्थों के कुख्यात तस्कर विकी गोस्वामी को आज फरार अपराधी घोषित कर दिया।शर्मनाकः ममता कुलकर्णी हुई भगोड़ा घोषित, सरेंडर नहीं करने पर पूरी संपत्ति हो सकती है जब्त...जानिए क्या है योगी के खान-पान की दिनचर्या….

मुख्य जांच अधिकारी सहायक पुलिस आयुक्त भरत शेलके ने कहा कि अपराध शाखा के अधिकारियों की एक टीम मुंबई के उपनगर वर्सोवा में स्काई एन्क्लेव में कुलकर्णी के घर पहुंची और दरवाजे पर उसके भगोड़ा होने का नोटिस चिपका दिया।

अहमदाबाद में गोस्वामी के घर पर भी ऐसा ही नोटिस चिपका दिया गया। शेलके ने मीडिया से कहा, अगर दोनों आरोपी दी गई अवधि के भीतर ठाणे पुलिस के समक्ष पेश होने में नाकाम रहे तो हम अदालत की अनुमति लेकर उनकी संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया शुरू करेंगे।

गौरतलब है कि 13 अप्रैल 2016 को पुलिस ने दो लोगों को एफेड्रीन के साथ पकड़ा था जिसकी कीमत लगभग 12 लाख थी। जिसके बाद तकरीबन 2,000 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थों के कारोबार का भंडाफोड़ हुआ था। जिसके बाद 14 और लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। इसी मामले में ममता कुलकर्णी और विक्की गोस्वामी का नाम सामने आया था। 

ममता कुलकर्णी बॉलीवुड में 20 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। जिनमें बादशाह, करन अर्जुन, बाजी, सबसे बड़ा खिलाड़ी जैसी फिल्मों मुख्य हैं। ड्रग्स कारोबारी विक्की से संपर्क में आने के बाद उन्होंने बॉलीवुड को छोड़ दिया था। 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com