विपक्ष को झटकाः भाजपा में शामिल हुए रालोद प्रवक्ता और पूर्व विधायक साहब सिंह

रालोद प्रवक्ता और पूर्व विधायक साहब सिंह को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे ने मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता दिलाई। साहब सिंह के साथ कई पूर्व ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधानों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मुरादाबाद के पूर्व जिला अध्यक्ष रजनीकांत जाटव और संभल के चरण सिंह भारती भी भाजपा में शामिल। लखनऊ में शुक्रवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में विभिन्न दलों से आए नेताओं को भाजपा में शामिल कराया गया। 

बताते चलें कि कैराना और नूरपुर में चल रहे उपचुनाव के मद्देनजर भाजपा विपक्ष को झटका देने की तैयारी में है। पश्चिम में प्रभावी रालोद और सपा समेत अन्य दलों के नेताओं को एक दो दिन में भाजपा में शामिल कराया जा रहा है।

जाट समाज में दखल रखने वाले राष्ट्रीय लोकदल के प्रवक्ता और पूर्व विधायक का भाजपा में शामिल होना तय हो गया है। रालोद मुखिया के करीबी रहे इस नेता ने अपने समाज के अलावा व्यापारी वर्ग समेत कई पूर्व ब्लाक प्रमुखों और जिला पंचायत सदस्यों को भी भाजपा में शामिल होने के लिए तैयार कर लिया है। कैराना की जंग में भाजपा लोहे को लोहे से काटने का फार्मूला अपना रही है।

वर्ष 2013 के दंगे के बाद पहली बार मुस्लिम और जाटों को विपक्ष एकजुट करने में लगा है लेकिन, भाजपा इस समीकरण को तोडऩे में लग गई है। चुनाव की घोषणा होते ही रालोद से निलंबित किये गए एकमात्र विधायक सहेंद्र सिंह को भाजपा में सदस्यता मिल गई। सहेंद्र भी अपने साथ ब्लाक प्रमुखों और प्रधानों की एक टीम लेकर भाजपा में शामिल हुए थे। ऐसे और भी कई नेताओं पर भाजपा की निगाह है।  

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com