वरमाला डालते ही दुल्हे पर भड़की दुल्हन, वीडियो हुआ वायरल

आजकल कई तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। अब इस समय भी एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो आप देख सकते हैं। यह वीडियो एक शादी का है जो इस समय चर्चाओं का हिस्सा बना हुआ है। आप देख सकते हैं इस वीडियो में एक दूल्हा जब अपनी दुल्हन को वरमाला पहनाता है तो वह अचानक गुस्से में आ जाती है और वरमाला फेंककर स्टेज से चली जाती है। वहीं इसके बाद क्या होता है आइए बताते हैं। आपको बता दें कि इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने शेयर किया था।

आप देख सकते हैं इस वीडियो में शादी का एक स्टेज नजर आता है। इसमें शादी की रस्म चल रही होती है। वहीं दुल्हन दूल्हे को वरमाला पहना चुकी होती है और फिर दूल्हे की बारी आती है। वह जैसे ही दुल्हन के गले में वरमाला डालता है, वैसे ही वह गुस्से में आ जाती है और खड़ी हो जाती है। आप देख सकते हैं वह वरमाला को निकालकर उसे फेंकते हुए स्टेज से उतर जाती है। स्टेज पर मौजूद हर शख्स दुल्हन का गुस्सा देखकर दंग रह जाता है। वहीं इस दौरान वहां मौजूद हर शख्स समझ नहीं पाता कि ऐसा क्या हुआ जो दुल्हन इस तरह करते हुए जा रही है।

इस दौरान दूल्हे के साथ उसके रिश्तेदारों के चेहरे पर भी परेशानी दिखाई देती है। हालाँकि इसी बीच लड़की हंसते हुए मंच पर वापस आती है। तब जाकर यह पता चलता है कि यह हकीकत नहीं, बल्कि दुल्हन लड़के के साथ प्रैंक कर रही थी। फिलहाल जो इस वीडियो को देख रहा है वह मजे ले रहा है और हंस-हंस कर लौट-पौट हो रहा है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com