अक्सर लड़कियां गर्मियों में प्राइवेट पार्ट की खुजली से परेशान रहती है। अगर महिलाएं घर से बाहर कामकाज की जगह पर हों तो और भी समस्या हो जाती है। ऐसे में उन्हें काफी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। वैसे तो पसीने की वजह से खुजली होती है लेकिन कई बार इंफैक्शन के कारण भी यह समस्या हो सकती है। अगर इसका सही समय से इलाज न किया जाए तो खुजली बढ़ भी सकती है।

प्राइवेट पार्ट का ख्याल के तरीके:
जब भी अधिक खुजली महसूस हो तो आधे टब गर्म पानी में आधा कप नमक मिलाएं और इसमें प्राइवेट पार्ट की अच्छे से सफाई करें।
आईस क्यूब को साफ कपड़े में लपेटकर प्राइवेट पार्ट की सिंकाई करें। इसके अलावा आप सीधे भी बर्फ का इस्तेमाल कर सकते हैं।
1 मग गर्म पानी में 2 चम्मच सेब के सिरके को मिलाएं और इससे प्राइवेट पार्ट को धोएं। लगातार 2-3 दिनों तक दिन में 2 बार इसका इस्तेमाल करने से फायदा होता है।
दही में चीनी मिलाकर खाने से भी खुजली से राहत मिलती है। इसके अलावा दही को प्राइवेट पार्ट पर लगाएं और कुछ देर बाद पानी से धो लें।
रोजाना लहसुन की 2-3 कलियां खाने से भी इंफैक्शन और खुजली की समस्या दूर होती है। इसके अलावा अपने खाने में अधिक मात्रा में लहसुन का इस्तेमाल करें।