देहरादून: राज्यपाल डॉ. कृष्ण कांत पाल व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस, बाल दिवस पर उनका भावपूर्ण स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। दोनों ने बाल दिवस पर बच्चों को बधाई व शुभकामनाएं भी दी हैं। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने भी बाल दिवस पर सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी हैं।

राज्यपाल डॉ. पाल ने अपने संदेश में कहा कि बच्चों से अति स्नेह होने के कारण ही उनका जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि इस बात का पूरा प्रयास करना चाहिए कि प्रत्येक बच्चे को आगे बढ़ने के लिए समान अवसर व साधन मिलें।
अपने संदेश में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि बच्चे किसी भी समाज और राष्ट्र का भविष्य होते हैं। उनका उचित पालन पोषण करना और शिक्षा प्रदान करना हमारा कर्तव्य है। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उनको संस्कारवान बनाना हमारा दायित्व है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal