मछली के फेफड़े और स्किन का इस्तेमाल महंगी दवाईयां और कॉस्मेटिक बनाने में किया जाता है। घोल मछली की स्किन में कोलाजम मिलता है। जिसका इस्तेमाल महंगे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट बनाने में होता है।
प्रतीकात्मक तस्वीर की कीमत पूछे तो आप आम तौर पर ज्यादा से ज्यादा उसकी कीमत हजारों में लगाएंगे। लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि किसी मछली की कीमत लाखों में भी हो सकती है? महाराष्ट्र के पालघऱ में एक मछली की कीमत लाखों में लगी है। इस मछली को महेश और भरत मेहर नाम के दो भाइयों ने समुद्र से पकड़ा था। इस मछली को घोल मछली कहा जाता है। यह मछली साढ़े पांच लाख रुपये की रिकॉर्ड कीमत में बिकी है। घोल मछली का वजन करीब 30 किलोग्राम है। यह दोनों भाई जब इस मछली को बेचने बाजार में पहुंचे तो सभी की आंखें फटी की फटी रह गईं।
इस मशहूर सिंगर और अभिनेत्री की हुई मौत, पति ने ही ले ली जान …..
इसलिए है इतनी महंगी : दरअसल घोल मछली के फेफड़े और स्किन का इस्तेमाल महंगी दवाईयां और कॉस्मेटिक बनाने में किया जाता है। घोल मछली की स्किन में कोलाजम मिलता है। जिसका इस्तेमाल महंगे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट बनाने में होता है। ऑपरेशन के दौरान इस्तेमाल किये जाने वाले सॉल्युबल टांके तैयार करने में भी इसका इस्तेमाल होता है। बीते कुछ सालों में इन सामग्रियों की डिमांड दुनिया भर में काफी बढ़ गई है। भारत में पकड़ी जाने वाली घोल मछलियों को सिंगापुर, मलेशिया, इंडोनेशिया, हांगकांग में भी भेजा जाता है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal