यूपी होमगार्ड फिजिकल की नई तारीख: 15 सितंबर से होगी पीईटी परीक्षा

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने होमगार्ड के पदों पर एनरोलमेंट-2025 के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) की तारीख घोषित कर दी है। बोर्ड की 11 सितंबर 2026 को जारी सूचना के अनुसार, पीईटी का आयोजन 15 सितंबर 2026 से किया जाएगा। बोर्ड ने अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले संशोधित प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के निर्देश दिए हैं।

कब जारी होगा संशोधित प्रवेश पत्र?
बोर्ड के अनुसार, शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के संशोधित प्रवेश पत्र 13 सितंबर 2026 को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।
अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर अपना संशोधित प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश पत्र में परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तारीख और परीक्षा का समय जैसी जरूरी जानकारी दी जाएगी।

पुराने प्रवेश पत्र से परीक्षा दे पाएंगे या नहीं?
नहीं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि संशोधित तारीखों के लिए पहले जारी किए गए प्रवेश पत्र मान्य नहीं होंगे।

अभ्यर्थियों को 13 सितंबर को जारी होने वाला संशोधित प्रवेश पत्र ही डाउनलोड करना होगा।
प्रवेश पत्र में दर्ज परीक्षा केंद्र पर निर्धारित तारीख और समय पर उपस्थित होना होगा।

इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह है कि संशोधित प्रवेश पत्र जारी होने के बाद उसमें दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें।

प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में दिक्कत हो तो क्या करें?
यदि किसी अभ्यर्थी को संशोधित प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में परेशानी होती है, तो वह उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की हेल्पलाइन (08065075069) पर संपर्क कर सकता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com