खाने पीने की चीजों में लोग नए टेस्ट तलाशते हैं। लेकिन दुनिया में कुछ जगह ऐसी भी है जहां लोग अजीबोगरीब चीजें बड़े शौक से खाते हैं। जिनके बारे में पढ़ कर ही आपको अजीब लगेगा। सच में कई बार मन सोचने पर मजबूर हो जाता है कि लोग ऐसी चीज़ें कैसे खा सकते हैं। आप खुद ही देखिये।
जापान में बड़े चाव से खाए जानी वाली ये डिश शियोकारा दिखने में बहुत अजीब लगती है। अलग-अलग समुद्री जीवों के मांस को मिलाकर उस पर नमक-मिर्ची डाल कर परोसा जाता है। और हां, वो भी कच्चा! लोग बड़े शौक से इसे खाते भी है।

जब चूहे को किया जाए डीप फ्राई, तो ऐसा कुछ भोजन आपके सामने होगा। तले हुए चूहे। जी हां। चीन में काफी लोगों की पसंद। 
इसे कहते हैं कजू मारजू। इटली में भेड़ के दूध से बनाई गई चीज को सड़ाने के बाद इसे बनाया जाता है। इसमें कई बार सूक्ष्म जीव चलते दिखते हैं, पर फिर भी लोग इसे खाना पसंद करते हैं।

Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal