मौसम विभाग ने इन राज्यों में तेज बारिश होने की जताई संभावना

नई दिल्लीः उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में चिलचिलाती गर्मी लोगों का पसीना निकाल रही है। शनिवार को दिल्ली में हल्की बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। दिल्ली में भले ही मानसून ने अभी दस्तक नहीं दी, लेकिन आज भी आसमान में बादलों का डेरा रहेगा, जिससे बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। 

राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में अब भी पारा चढ़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, बिहार के नेपाल से सटे हिस्से, बंगाल, झारखंड, ओडिशा में भी तेज बारिश होने की संभावना जताई है। अनुसार छत्तीसगढ़ में मध्यम तो मध्य प्रदेश में तेज बारिश की संभावना है। 2 दिन बाद केरल में तो 10 जुलाई से गुजरात में मानसून सक्रिय हो जाएगा। 

– झारखंड में हल्की बारिश की संभावना

भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों, पश्चिमी हिमालय के क्षेत्रों और झारखंड में एक दो स्‍थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना बनी है। मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण गुजरात और आंतरिक कर्नाटक में हल्की बारिश होने की उम्मीद है। 

– बिहार के इन जिलों में बारिश

बिहार के उत्तर के क्षेत्र की ओर बारिश की स्थिति मजबूत थी. लेकिन अब राज्य के शेष भाग में भी बारिश और वज्रपात की परिस्थितियां बनी हुई है। अगले 48 घंटे में राज्य के सभी जिलों के लिए बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी कर दिया गया है। उत्तर बिहार और दक्षिण पश्चिम बिहार के कुछ जिलों में बारिश और वज्रपात की तीव्रता ज्यादा रहने की संभावना है। 

– दिल्ली में बरसेंगे बदरा

भारतीय मौसम वैज्ञानिकों ने दिल्ली में रविवार को गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। राजधानी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 39 डिग्री सेल्सियस और 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। 

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर भारत के मैदानी एवं पर्वतीय इलाकों में लू का असर कम हो गया है और आगामी पांच दिन लू चलने की संभावना नहीं है। अगले पांच दिनों में तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com