मुझे ऐसा भारत नहीं चाहिए जहां एक भाषा दूसरी भाषा से ज्यादा सर्वोपरी हो : राहुल गाँधी

कांग्रेस नेता राहुत गांधी ने चेन्नई में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे ऐसा भारत नहीं चाहिए जहां एक भाषा दूसरी भाषा से ज्यादा सर्वोपरी हो। जहां एक परंपरा दूसरी परंपरा से ज्यादा सर्वोपरी हो।  मेरे लिए तमिल भाषा उतनी ही महत्तवपूर्ण है जितनी महत्तवपूर्ण अन्य भाषाएं हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि चुनाव के कारण केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल 17/18 पैसे प्रति लीटर सस्ता किया है। बचत की इस धनराशि से आप क्या-क्या करेंगे?

पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाओं के बीच रविवार को कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए मोदी सरकार पर निशाना साधा।

पार्टी ने ट्वीट किया, मोदी सरकार जब से सत्ता में आई है देश में असहिष्णुता तेजी से बढ़ी है। सरकार के सारे करतूत जनता देख और समझ रही है। जन विरोधी सरकार का यह रवैया ज्यादा दिन चलने वाला नहीं है।

कांग्रेस ने रविवार को आगामी पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी किया। बता दें कि यहां छह अप्रैल को 30 सीटों के लिए चुनाव होना है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com