मुंबई के दादर स्टेशन पर महिला ने दिया बच्ची को जन्म

मुंबई के दादर स्टेशन पर कल रात महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया है।  महिला को अचानक लेबर पेन शुरू हो गया। इतना समय नहीं था कि उसे अस्पताल तक ले जाया जाता। 26 वर्षीय महिला सलमा शेख मुंबई लोकल से सीएसटी से कल्याण की तरफ जा रही थीं कि दादर स्टेशनके प्लैटफॉर्म नंबर 3  पर उसे अचानक दर्द शुरू हो गया। 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यात्रियों, आरपीएफ की महिला विंग और वन रुपीज क्लीनिक के डॉक्टर मदद से महिला ने बच्ची को जन्म दिया। बच्ची के जन्म के बाद मां और नवजात को केईएम अस्पताल भेज दिया गया।  मां और बच्चा दोनों की स्थिति स्थिर है। 

सलमा शेख की मदद के लिए वन रुपी क्लीनिक के डॉक्टर प्रज्वलित सामने आए। सलमा शेख ने सोमवार रात 10.17 मिनट पर बच्ची को जन्म दिया।   कुछ ऐसा ही मार्च महीने में दादर स्टेशन पर हुआ था जब सुल्ताना खातून ने  लोकल ट्रेन में बच्ची को जन्म दिया था। 

 मुंबई के 14 रेलवे स्टेशनों पर वन रुपी क्लीनिक चलाई जा रही है।  इस क्लीनिक में  स्टेशनों पर होने वाली 24X7 दुर्घटनाओं में पीड़ित होने वालों को मदद पहुंचाई जाती है। इसमें यात्रियों को ईलाज के लिए  एक रुपया देना होता है। 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com