मुंबई। मुंबई में कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। पार्टी अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह आजाद मैदान स्थित कांग्रेस कमेटी के क्षेत्रीय कार्यालय में कुछ अज्ञात लोग घुस आए और जमकर तोड़-फोड़ मचाया।
उन्होंने बताया कि सुबह करीब 8 बजे जब सफाई का काम चल रहा था तभी अचानक आधे दर्जन लोग पार्टी कार्यालय के अंदर घुस आए। आते ही उन्होंने अपने स्टिक का इस्तेमाल करते हुए कांच के दरवाजों और फर्नीचर पर तोड़-फोड़ करना शुरु कर दिया और उत्पात मचाते हुए वहां से चले गए।
घटना की जानकारी मिलते ही मुंबई पुलिस और पार्टी के वरिष्ठ नेता घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों से पूछताछ कर जांच शुरु की। बताया जाता है कि घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है लेकिन कार्यालय की हालत काफी खराब कर दी गई है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal