मीडिया जगत में शोक : प्रख्यात पत्रकार फातिमा आर जकारिया का 85 साल की उम्र में निधन

प्रख्यात पत्रकार-लेखक फातिमा आर जकारिया का 85 साल की उम्र में निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कुछ ही दिन पहले फातिमा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उनका उपचार औरंगाबाद, महाराष्ट्र के एक अस्पताल में चल रहा था। लेकिन मंगलवार को कोरोना की वजह से उनका इंतकाल हो गया।

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और इस्लामिक विद्वान स्वर्गीय डॉ. रफीक जकारिया की पत्नी फातिमा जकारिया वर्तमान में प्रसिद्ध ताज होटल की पत्रिका ‘ताज’ की संपादक थीं।

मीडिया से बातचीत में औरंगाबाद एआईएमआईएम सांसद सैयद इम्तियाज जलील बताते हैं कि पिछले कुछ वर्षों से फातिमा औरंगाबाद में रहकर प्रतिष्ठित ‘मौलाना आजाद एजुकेशन ट्रस्ट (एमएईटी)’ का काम संभाल रही हैं।

बता दें एमएईटी की स्थापना प्रमुख कांग्रेसी नेता स्वर्गीय डाॅ. रफीक जकारिया ने 1963 में की थी। फातिमा जकारिया ने अपने दिवंगत पति की विरासत को आगे बढ़ाया और इन शैक्षणिक संस्थानों को बदल दिया। उन्होंने विदेशी शैक्षणिक संस्थानों के साथ कोलैबोरेट किया और एमएईटी को पढ़ने के लिए सर्वोत्तम केंद्र बनाया।

इसके अलावा फातिमा जकारिया ने पूर्व में संडे टाइम्स (मुंबई) और बॉम्बे टाइम्स की संपादक के रूप में भी काम किया है। उनके योगदान के लिए 2006 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया था।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com