काहिरा: मिस्र की राजधानी काहिरा में 4500 वर्ष प्राचीन सूर्य मंदिर मिला है। कुछ पुरातत्वविदों ने काहिरा के दक्षिण में स्थित अबु गोराब शहर में सूर्य देव के मंदिर के प्राचीन अवशेषों को खोज निकाला है। इसे दशकों की सबसे बड़ी खोज माना जा रहा है। माना जाता है कि यह मंदिर, उन छह सूर्य मंदिरों में से एक है, जिन्हे 4500 वर्ष पूर्व बनवाया गया था। उनमें से एक अभी अबु गोराब के रेगिस्तान में मिला है।

बता दें कि मिस्र में अब तक कुल दो प्राचीन सूर्य मंदिरों की तलाश की जा चुकी है। पुरातत्वविदों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, यह मंदिर तब बनाया गया था, जब पाँचवे साम्राज्य के शासक फैरोह जिंदा थे। इसके पीछे फैरोह का उद्देश्य था कि उन्हें लोग भगवान का दर्जा दें। दूसरी ओर पिरामिड्स बनवाए गए थे, जहाँ पर फैरोह की मौत के बाद उनकी कब्र बनाई गई थी। ताकि मरने के बाद वह भगवान का स्वरूप प्राप्त कर सकें।
मिस्र के उत्तरी इलाके में खुदाई करने वाले पुरातत्वविद अबुसीर को सबसे पहले फैरोह न्यूसिरी इनी की तरफ से बनाया गए इन सूर्य मंदिरों के संबंध में पता चला था, जिन्होंने 25वीं शताब्दी ईसा पूर्व में तक़रीबन 30 वर्षों तक राज किया था। इसके बाद ही पता चला था कि देश में और भी सूर्य मंदिर हैं, जिसके बाद देशभर में इन मंदिरों की खोज आरंभ कर दी गई थी।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal