मारवाड़ी अंदाज में पद्मावती का पहला गाना ‘घूमर’ हुआ रिलीज

नई दिल्ली : कुछ ही देर पहले दीपिका पादूकोण की फिल्म ‘पद्मावती’ का पहला गाना ‘घूमर’ रिलीज हो गया है। घूमर राजस्थानी के प्रसिद्ध लोक नृत्यों में से एक है। यह नृत्य राजस्थान में प्रचलित अत्यंत लोकप्रिय नृत्य है, जिसमें केवल स्त्रियाँ ही भाग लेती हैं। इस गाने में दीपिका ने अपने डांस से कमाल ही कर दिया है, ऐसा जलवा उनका आज तक किसी फिल्म में नहीं दिखा होगा। इसमें दीपिका को मारवाड़ी अंदाज में नाचते देखा जा सकता है। दीये को लेकर किए उनके कुछ स्टेप्स वाकई मुश्किल हैं

मारवाड़ी अंदाज में पद्मावती का पहला गाना 'घूमर' हुआ रिलीजबता दें कि यह फिल्म संजय लीला भंसाली की है। इससे पहले भी ट्रेलर के जरिए पद्मावती लोगों के दिलों पर पहले ही राज कर चुका है। अब ये गाना और इसमें दीपिका की परफोर्मेंस देख कर अब लोगों के लिए फिल्म का इंतजार करना और मुश्किल हो जाएगा। इसका फर्स्ट लुक नवरात्र के पहले दिन जारी हुआ था। इस दिन मेकर्स ने इस फिल्म के दो पोस्टर जारी किए थे। फिर बारी आई शाहिद कपूर के लुक की। फिर आया रणवीर सिंह का अलाउद्दीन खिलजी लुक। रात दो बजे रणवीर सिंह ने इस लुक को जारी किया। ये लुक पिछले दोनों लुक्स पर भारी रहा। रणवीर सिंह को इसमें पहचानना मुश्किल हो रहा है। वे बेहद क्रूर और खतरनाक नजर आ रहे हैं।

  हर स्टार के दो-दो पोस्टर्स जारी हुए हैं। इनमें फिल्म की रिलीज डेट भी नजर आ रही है। एक दिसंबर को इसे रिलीज किया जाएगा। हाल ही में चर्चा थी कि मेकर्स अपनी पहले से तय रिलीज डेट पर इसे रिलीज नहीं कर पा रहे हैं, और तारीख आगे बढ़ सकती है। तब कहा जा रहा था कि इसे साल 2018 में रिलीज किया जाएगा।

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com