एक महिला के लिए मां बनना सबसे सुखद एहसास होता है, लेकिन एक सर्वे के मुताबिक, देश के 10 से लेकर 15 प्रतिशत तक शादीशुदा जोड़े इन्फर्टिलिटी या बांझपन के शिकार हैं। इनकी संख्या करीब 2 करोड़ 30 लाख से भी ज्यादा है। आज इस समस्या से निजात पाने के लिए कई तरह की आधुनिक मेडिकल तकनीक आ गई है, लेकिन कुछ घरेलू उपायों को अपना कर भी इस समस्या का निदान संभव है।

अपनाएं ये घरेलू उपाय:
# अनार के सेवन से पुरुषों में भी स्पर्म बढ़ता है और उसकी क्वालिटी में सुधार होता है। जिन महिलाओं या पुरुषों को इन्फर्टिलिटी की समस्या हो, उन्हें नियमित अनार खाना चाहिए।
# सौंफ का शर्बत पीने या उसका पाउडर बना कर मक्खन के साथ खाने पर बांझपन की समस्या दूर होती होती है। इसे सबसे कारगर घरेलू उपचार माना गया है।
# अश्वगंधा पुरुषों में स्पर्म को बढ़ाता है और औरतों में भी उन हार्मोन्स के स्तर को ठीक करता है, जो प्रजनन में सहायक होते हैं। यह शरीर की इम्यूनिटी को भी बढ़ाता है।
# एक चुटकी सेंधा नमक को एक गिलास पानी में रात भर घुलने के लिए छोड़ देना चाहिए। सुबह उठ कर वह पानी पीना चाहिए। लगातार 5-6 महीने तक ऐसा करने पर बांझपन की समस्या दूर हो जाती है।
# सर्दियों के मौसम में रोज खजूर और दूध के सेवन से इन्फर्टिलिटी की समस्या दूर होती है। जिन महिलाओं को अनियमित पीरियड्स की समस्या हो, उनके लिए यह बहुत फायदेमंद है।