महाराष्ट्र-यूपी और ओडिशा समेत 23 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, MP में बाढ़ जैसे हालात

देश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है, जिससे उत्तर से लेकर दक्षिण तक झमाझम बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग (IMD) ने आज महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली-NCR सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का हाई अलर्ट जारी किया है। सुरक्षा के मद्देनजर लोगों को सावधान रहने की सलाह दी भी गई है।

बता दें कि मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार 7 जुलाई को देश के कई हिस्सों के लिए मौसम का ताजा अपडेट जारी किया है। सक्रिय मानसून के कारण देश के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। साथ ही, अगले 24 घंटों में कई जगहों पर आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी दी गई है, इसके चलते यातायात पर भी गहर असर हुआ है।

पहले समझिए महाराष्ट्र का कैसा रहेगा हाल?

महाराष्ट्र के लिए मौसम विभाग ने खास चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार महाराष्ट्र के कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र के इन इलाकों में बेहद भारी बारिश होने की आशंका है। वहीं मुंबई और आसपास के तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

इसके अलावा विदर्भ के इलाके में भी भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है। इसके साथ ही पिछले 24 घंटों में भी कोंकण और मध्य महाराष्ट्र में रिकॉर्डतोड़ बारिश दर्ज की जा चुकी है।

पूरे देश में कहां-कहां होगी भारी बारिश?

मौसम विभाग के मुताबिक, झारखंड और ओडिशा के ऊपर एक ‘डिप्रेशन’ बना हुआ है, जो धीरे-धीरे मध्य प्रदेश की तरफ बढ़ रहा है। इसके असर से उत्तर से लेकर पश्चिम भारत तक के राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। 

मिली जानकारी अनुसार तेज बारिश की संभावना दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के अलावा मध्य और पूर्वी भारत के राज्य बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश तक है। 

पूर्वोत्तर भारत का कैसा है हाल?

बात अगर अब पूर्वोत्तर भारत की करें तो असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में झमाझम बारिश की संभावना जताई गई है।वहीं दक्षिण भारत में केरल और कर्नाटक के तटीय व अंदरूनी इलाक में भारी बारिश की संभावना है।

इन क्षेत्रों में जारी किया गया विशेष चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार कोंकण और गुजरात के अलावा मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

तेज हवाएं और आंधी-तूफान का भी अलर्ट

बारिश के साथ-साथ कई राज्यों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे (जो बढ़कर 60 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है) की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इसका असर दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में देखने को मिलेगा। वहीं कर्नाटक और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में और भी तेज आंधी 50-70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आ सकती है।

मौसम विभाग की जरूरी सलाह

गौरतलब है कि लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को सावधान रहने को कहा है। निचले इलाकों में जलजमाव और पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा है। सड़कों पर विजिबिलिटी कम होने से ट्रैफिक जाम हो सकता है। इन सभी चिंताओं को देखते हुए लोगों से अपील की गई है कि वे स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और बहुत जरूरी न होने पर भारी बारिश के दौरान यात्रा करने से बचें।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com