नई दिल्ली: नोटबंदी के बाद महाराष्ट्र और केरल एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है, जिसमें 86 लाख से ज्यादा के नए नोट और 2 किलो सोना बरामद किया जिसके साथ 8 लोगों को भी अरेस्ट हुए हैं।
महाराष्ट्र और केरल में 86 लाख से ज्यादा के नए नोट और 2 किलो सोना बरामद किया गया है। इस सिलसिले में 8 लोग पकड़े गए हैं। रविवार को मुंबई से सटे पनवेल में पुलिस ने 35 लाख रुपए के नए नोट और 2 किलो सोने के बिस्कुट जब्त किए। इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
नवी मुंबई के वरिष्ठ पुलिस इंस्पैक्टर जयराज छापरिया ने बताया कि 6 आरोपी देर रात खांदेश्वर इलाके में नए नोट और सोने के बिस्कुट लेकर आए और सूचना के आधार पर पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया।
पुलिस को आशंका है कि आरोपी कमीशन पर नए नोट बदलने के लिए यह पैसा नवी मुंबई लाए थे। जब्त किए गए नए नोट और सोने के बिस्कुट आयकर विभाग को सौंप दिए गए हैं। उधर, केरल के कुन्नूर में 51.86 लाख के नए नोटों के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
ये लोग नोटों को बैग में भरकर बैंगलोरु से पास के इरिटी जा रहे थे इसी बीच अफसरों ने इन्हें पकड़ लिया। इनसे बरामद नोटों में ज्यादातर दो हजार के नोट हैं। दोनों को हिरासत में ले लिया गया है और आयकर विभाग के अफसर भी उनसे पूछताछ कर रहे हैं। पकड़े गए आरोपी सोने के व्यापारी हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal