प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की खबर से सभी को सकते में डाल दिया। हर क्षेत्र की हस्तियां उनकी मृत्यु पर दुखी हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना पर संवेदना जताई है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि दी और दुख जताया।
प्रधानमंत्री ने लिखा, ‘सुशांत सिंह राजपूत… एक शानदार युवा अभिनेता थे जो बहुत जल्दी हमें छोड़कर चले गए। उन्होंने टीवी और फिल्मों में बेहतरीन काम किया।
मनोरंजन की दुनिया में उनकी सफलता ने कई लोगों को प्रभावित किया और उन्होंने कई यादगार परफॉरमेंस दीं। उनकी मृत्यु से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और उनके फैन्स के साथ हैं। ओम शांति।’
फिल्म ‘काए पो छे’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने कई शानदार फिल्मों में काम किया। उनके शानदार अभिनय के चलते बॉलीवुड ने बाहें खोल कर उनका स्वागत किया।
भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी फिल्म एमएस धोनी उनके करियर की सबसे बड़ी हिट बनी। उन्होंने यशराज बैनर के तले बनी ‘शुद्ध देसी रोमांस’ सहित कई फिल्मों में काम किया था।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
