भूटान और चीन सीमा विवाद के बीच भूटानी राजा भारत आ रहे हैं। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, वे असम और महाराष्ट्र का भी दौरा करेंगे।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक का गुवाहाटी पहुंचने पर स्वागत किया। किंग 3-10 नवंबर तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। यात्रा के दौरान वे पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्री और भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उनसे मुलाकात करेंगे। भूटान और चीन सीमा विवाद के बीच भूटानी राजा भारत आ रहे हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार, भूटानी राजा तीन से 10 नवंबर तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। भारत और भूटान के बीच मित्रता और सहयोग का रिश्ता है।
सीमा विवाद अहम
बता दें, पिछले सप्ताह भूटान के विदेश मंत्री टांडी दोरजी ने बीजिंग में चीनी विदेश मंत्री वांग यी के साथ बातचीत की थी। भूटान और चीन सीमा विवाद पर भारत की करीब से नजर है। जानकारों की मानें तो नई दिल्ली बीजिंग और थिंफू के बीच जारी बातचीत पर कड़ी नजर रख रहा है क्योंकि यह वार्ता डोकलाम ट्राई-जंक्शन के कारण भारत के लिए भी अहम हो सकती है।
असम भी जाएंगे भूटानी राजा 
भूटान के राजा शुक्रवार से असम की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जो पड़ोसी देश के किसी भी शासनाध्यक्ष की इस पूर्वोत्तर राज्य की पहली यात्रा होगी। वह काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का दौरा करेंगे। इसके बाद वे महाराष्ट्र भी जाएंगे। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि भारत व भूटान अनोखा रिश्ता साझा करते हैं, जो समय के साथ मजबूत हुआ है। दोनों देशों के बीच दोस्ती और गहरी होगी।
यह है डोकलाम विवाद
बता दें, छह साल पहले डोकलाम में चीनी सैनिकों के अतिक्रमण को लेकर भारत-चीन के बीच तनाव काफी बढ़ गया था और लंबे समय तक भारतीय और चीनी सैनिक आमने-सामने थे। दोनों देशों के बीच लंबी कूटनीतिक वार्ता के बाद डोकलाम में चीनी सैनिक पीछे हटे थे।
 Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
 
		
 
 
						
 
						
 
						
 
						
 
						
