भारत में 25 जून को लॉन्च होगा ट्रू वायरलेस ईयरबड्स सेगमेंट में शामिल OPPO Enco W11 डिवाइस

Oppo ने पिछले महीने OPPO Enco W31 वायरलेस ईयरबड्स को भारत में सेल के लिए उपलब्ध कराया था। वहीं काफी समय से चर्चा है कि कंपनी अपने ट्रू वायरलेस ईयरबड्स सेगमेंट में एक नया डिवाइस OPPO Enco W11 शामिल करने वाली है जो​ कि भारत में 25 जून को लॉन्च किया जाएगा। वहीं अब इसकी उपलब्धत और कीमत से जुड़ी जानकारी भी सामने आई है।

OPPO Enco W11 को भारत में 2,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस डिवाइस को ई-कॉमर्स साइट Flipkart ने एक डेडिकेटेड पेज लाइव किया है और इससे स्पष्ट होता है कि भारतीय बाजार में यह डिवाइस एक्सक्लूसिव Flipkart पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। इस पेज में OPPO Enco W11 का व्हाइट कलर वेरिएंट दिखाया गया है। साथ ही कुछ फीचर्स की जानकारी दी गई है।

OPPO Enco W11 में ब्लूटूथ 5.0 सपोर्ट उपलब्ध होगा। इसके अलावा इसमें टच कंट्रोल की भी सुविधा दी गई है। साथ ही IP54 वॉटर रेसिस्टेंस के साथ आता है जो कि पानी अवरोधक बनाती है। Flipkart पर दी गई जानकारी के अनुसार यह डिवाइस सिंगल चार्ज में 5 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक दे सकता है। बता दें कि Oppo ने Enco W11 को इसी महीने पेश किया था लेकिन इसकी कीमत और उपलब्धता की जानकारी नहीं दी गई थी।

इससे पहले कंपनी Oppo Enco M31 ट्रू वायरलेस ईयरबड्स को भारत में लॉन्च कर चुकी है और इसकी कीमत 1,999 रुपये है। इस डिवाइस में भी उपयोग की गई बैटरी सिंगज चार्ज में 20 घंटे का प्लेबैक और 5 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक दे सकती है। साथ ही इसमें यूजर्स को नॉयस कैंसिलेशन फीचर की सुविधा मिलेगी जिसकी मदद से कॉलिंग के दौरान आपको बाहरी शोर परेशान नहीं करेगा। इस डिवाइस का वजन बिना केस के मात्र 4.4 ग्राम है और इसमें टच कंट्रोल की सुविधा दी गई है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com