भारत मां को गाली देने वालों को बर्दास्त नहीं किया जाएगा अमित शाह

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मंगलवार को राजधानी के बंगला बाजार इलाके के रामकथा पार्क में क्षेत्रीय रैली आयोजित की है।

रैली में भाग लेने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंच पर पहुंचे। भारत माता के जयकारे के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह ‘जन जागरण अभियान’ दुष्प्रचार करने वालों के खिलाफ लोगों के जागृति अभियान है। सीएए के खिलाफ दुष्प्रचार प्रचार किया जा रहा है कि इस बिल से मुस्लिमों की नागरिकता चली जाएगी। मैं चुनौती देता हूं कि मंच आप चुन लीजिये मैं इस मुद्दे पर बहस के लिये तैयार हूं।

शाह ने कहा कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर जुल्म हो रहा है। यह सिलसिला आजादी के वक्त से चला आ रहा है। कांग्रेस के पाप के कारण धर्म के आधार पर भारत मां के दो टुकड़े हो गए। उन्होंने कहा कि इन आंख के अंधे और कान के बहरे लोगों को वहां अल्पसंख्यकों पर अत्याचार दिखाई नहीं दे रहा है। आफगानिस्तान और पाकिस्तान तो दूर की बात उनको अपने देश कश्मीर में लोगों पर अत्याचार दिखाई नहीं दे रहा है। मैं आज डंके की चोट पर कहने लखनऊ आया हूं कि जिसको जो करना है कर ले सीएए वापस नहीं होने वाला है।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि गांधी जी ने कहा था कि पाकिस्तान के हिंदू जब चाहें भारत आ सकते हैं। नेहरू जी ने भी यही कहा था। इंदिरा गांधी ने भी कहा था बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों शारण देने की वकालत की थी, लेकिन यह कांग्रेस सुनना नहीं चाहती है।

उन्होंने कहा कि मैं ममता दीदी से कहना चाहता हूं जो बंगाली पीड़ित बाहर से आए हैं उनको नागरिकता देने में आपको तकलीफ क्या है। यही काम जब आप कर रहे हो तो ठीक, लेकिन वही काम मोदी जी करें तो विरोध कर रहे हो। देश हित की जो भी बात हो उसका विरोध इनको करना है। उन्‍होंने कहा कि जवाहरलाल नेहरू ने जो गलती की थी उसे 5 अगस्त, 2019 को मोदीज जी ने सुधार दिया। आज कश्मीर से 370 हटने से आतंकवाद समाप्त होने वाला है। उन्होंने कहा कि ट्रिपल तलाक मुस्लिम देशों में नहीं, लेकिन यहां संभल कर रखा गया था। इसे भी मोदी जी खत्म कर दिया।

शाह ने कहा कि हम एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक करते हैं। उसका भी ये विरोध करते हैं। कहा कि कांग्रेस जब कर थी, तब तक अयोध्या में श्री राम बनने नहीं दिया।

मोदी जी को आपने चुना तो तीन महीने में गगनचुम्बी रामलला मंदिर बनने जा रहा है। इसका भी ये विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो इमरान खान की भाषा है, वही राहुल गांधी की भाषा है। दोनों की भाषा एक है। उन्होंने कहा कि मोदी जी सीएए लेकर आये। जिनके पास रहने के लिए घर नहीं है, खाने के लिए खाना नहीं है, उनको मोदी जी ने सम्मान देने का काम किया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि 8866288662 डायल कर मोदी जी का समर्थन करें।

देश विराधी नारे लगाए जा रहे हैं, भाजपा सरकार ऐसे देश द्रोहियों को जेल भेज रही है। बहन मायावती और अखिलेश इनके समर्थन में आ गए हैं। मैं कहना चाहता हूं कि आप मुझे गाली दो, मेरी पार्टी को गाली दो हम सुन लेंगे, लेकिन भारत मां को गाली देने वालों को बदाश्‍त नहीं किया जाएगा। जो भी भारत मां को गाली देगा, उसे सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व दिनेश शर्मा भी मौजूद हैं।

इससे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस के पाप को परिमार्जन करने का काम अमित शाह के नेत्रत्व में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश सर्वोपरि है। उसके साथ राजनीति स्वीकार नहीं है। कश्मीर का मुद्दा हो या फिर राम मंदिर, चाहे शरणार्थियों को नागरिकता देने का मुद्दा हो, ये सभी कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह के नेत्रत्व में किया गया है। योगी ने कहा कि पैसे देकर धरना करवाया जा रहा है। देश के खिलाफ साजिश हो रही है। हम सभी मौन नहीं रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि देश के अंदर दुश्मनों की भाषा कांग्रेस बोल रही है।

सीएए को लेकर विपक्षी दलों के दुष्प्रचार के खिलाफ भाजपा की प्रदेश में यह तीसरी रैली है। राजधानी के घंटाघर पार्क में मुस्लिम महिलाएं सीएए के विरोध में धरना दे रही हैं। लिहाजा सीएए के समर्थन में अपनी रैली को धार देने और विरोधियों के झूठ को बेनकाब करने के लिए भाजपा ने मुकम्मल व्यवस्था की है।

विपक्षी दलों को अंगूठा चिढ़ाने के लिए रैली में सीएए से लाभान्वित होने वाले शरणार्थी भी होंगे जिनमें से कुछ अमित शाह का अभिनंदन भी करेंगे। रैली को अमित शाह के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ.दिनेश शर्मा संबोधित करेंगे। अवध क्षेत्र के सभी भाजपा नेता, सांसद, विधायक और कार्यकर्ता इस रैली में जुटेंगे।

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com